Team India: भारत में क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे हर कोई खूब एन्जॉय करता है. इन्ही में से कुछ लोग इसी को अपना करियर बना लेते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं हर खिलाड़ी का करियर क्रिकेट में सफल हो जाए. कुछ खिलाड़ियों का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुँच पता जहाँ वो चाहते हैं.
हर खिलाड़ी का सपना होता है की टीम इंडिया में वो अपनी जगह बनाये. लेकिन ऐसा होना हर किसी के लिए संभव नहीं है. वहीं आज आपको 4 ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो रणजी मुक़ाबलों में दो धमाल मचाये रहते हैं लेकिन आज तक इन खिलाड़ियों के तन पर टीम इंडिया की जेर्सी नहीं चढ़ी.
रोहित- कोहली के कारण इन खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा मौका
पारस डोगरा

इस सूचि में पहला नाम है हिमाचल प्रदेश के पारस डोगरा का. पारस का डोमेस्टिक क्रिकेट में खूब नाम है. इन्होने अपने बल्ले से डोमेस्टिक क्रिकेट में खूब धूम मचाया है. पारस डोगरा हिमाचल प्रदेश की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. पारस एक राइट हैंडेड बल्लेबाज़ हैं. इन्होने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना राखी है. अगर हम पारस के आंकड़ों को देखें तो पारस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 143 मुक़ाबले खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 48.37 की एवरेज से बल्लेबाज़ी करते हुए 9966 रन ठोके हैं. हलाकि आईपीएल में उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है.
प्रियंक पांचाल
धाकड़ बल्लेबाज़ की सूचि में दूसरा नाम है प्रियंक पांचाल का, प्रियंक पांचाल गुजरात के खिलाड़ी हैं. हलाकि इन्हे भी कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. टीम इंडिया के लिए ये कभी खेल नहीं पाए लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका योगदान कहीं ज़्यादा है. अगर हम प्रियंक के आंकड़ों पर नज़र डाले तो प्रियंक ने अब तक कुल 127 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 45.18 की एवरेज से बल्लेबाज़ी करते हुए 8856 रन ठोके हैं. प्रियंक ने कभी आईपीएल का मुक़ाबला भी नहीं खेला है.
अभिमन्यु ईश्वरन
अब जिस खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं उनकी किस्मत इन दो खिलाड़ियों से थोड़ी बेहतर है. दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिमन्यु ईश्वरन की, अभिमन्यु ईश्वरन का भी डोमेस्टिक क्रिकेट में ख़ास अनुभव है. हलाकि ये टीम इंडिया में सेलेक्ट ज़रूर हुए थे लेकिन इनको अपनी काबिलियत दिखने नहीं पाया. ये स्क्वाड में तो थे लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए थे. अगर इनके आंकड़ों पर नज़र डाले तो 101 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्लेबाज़ी करते हुए इन्होने 48.87 की एवरेज से 7674 रन ठोके हैं.
नयारण जगदीसन
वही अगला खिलाड़ी जिसकी हम बात करने जा रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि तमिल नाडु के लिए खेलने वाला धाकड़ बल्लेबाज़ नयारण जगदीसन है. इस खिलाड़ी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में तहलका मचा रखा है. नयारण जगदीसन ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अब तक कुल 52 मुक़ाबे खेले हैं उन्होंने 47.50 की एवरेज से रन बनाते हुए 3373रन ठोके हैं. हॉकी इन्हे भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई.
ये भी पढ़ें : सिर्फ IPL प्लेयर बनकर रह जाएंगे ये 2 होनहार बल्लेबाज, शायद टीम इंडिया में कभी नहीं कर पाएंगे डेब्यू