चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत से पहले ही लगातार खबरें आ रही थी कि कई खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन अब टूर्नामेंट भी खत्म हो गया है। मगर किसी भी खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान नहीं किया है। यहां तक की 37 वर्षीय रोहित शर्मा ने भी संन्यास का ऐलान नहीं किया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से इन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है।
इस वजह से खिलाड़ियों ने नहीं लिया संन्यास
दरअसल, खिलाड़ियों के संन्यास न लेने की वजह बिल्कुल साफ है। इन खिलाड़ियों ने 2027 का वर्ल्ड कप ध्यान में रखते हुए संन्यास नहीं लिया है। मालूम हो कि यह सभी खिलाड़ी 2023 वर्ल्ड कप में काफी दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल में लेकर गए थे। लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इन सभी खिलाड़ियों के मन में वर्ल्ड कप जीतने की इच्छा अभी बाकी है। इसी के चलते इन्होंने संन्यास नहीं लिया है और यह 2027 वर्ल्ड कप (2027 World Cup) जीतकर क्रिकेट को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं।
अक्टूबर-नवंबर के बीच होगा 2027 का वर्ल्ड कप
बता दें कि 2027 में होने जा रहा एकदिवसीय वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। इस बार का वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर के महीने में आयोजित किया जाएगा। अभी इसमें करीब दो-ढाई साल का समय बाकी है। ऐसे में देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा सीनियर खिलाड़ी उसमें खेलते दिखाई दे पाएंगे या फिर नहीं।
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
इस समय टीम इंडिया में सबसे सीनियर खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी शुमार हैं। यह सभी खिलाड़ी काफी उम्र दराज हैं। ऐसे में सभी फैंस की निगाहें इन्हीं खिलाड़ियों पर टिकी होगी। बताते चलें कि रोहित शर्मा की उम्र इस समय 37 साल, विराट कोहली की उम्र 36 साल, रविंद्र जडेजा की उम्र 36 साल, वहीं मोहम्मद शमी की उम्र 34 साल है।