IPL 2025

IPL 2025:  इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले मेगा ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले टीमों को अपने कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। ऐसे में सभी टीमें नए खिलाड़ियों को शामिल करने की रणनीति बना रही हैं। इस सीजन में कई स्टार खिलाड़ी, दूसरे टीमों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

IPL 2025 से पहले MS Dhoni फिर से बनाए जा सकते हैं कप्तान

MS Dhoni

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2025 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल सकते हैं। धोनी ने 2023 सीजन में भी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी, और उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल पाँच आईपीएल खिताब जीते हैं। ऐसे में धोनी की रणनीति और अनुभव टीम के लिए हमेशा फायदेमंद रहा है। ऐसे में वें एक बार फिर से कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं और इस बार खिताब से साथ आईपीएल को विदा कह सकते हैं।

Conway, Jadeja और मथीशा पथीराना को रिटेन कर सकती है CSK

सीएसके की आईपीएल 2025  के लिए कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसमें दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा और मथीशा पथीराना और चौथे खिलाड़ी के रूप में महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी टीम में अहम भूमिका निभा सकते हैं। डेवोन कॉनवे ने 2024 सीजन में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और वह टीम के शीर्ष क्रम में शानदार बल्लेबाजी की थी। उनका अनुभव और लंबे समय तक बल्लेबाजी टीम को मजबूत स्थिति प्रदान करती है।

रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर का मैच जिताऊ प्रदर्शन काफी अहम है। इसके साथ ही  मथीशा पथीराना ने अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी टीमों को लगातार मुश्किल में डालते आए हैं। ऐसे में धोनी के अलावा इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है।

Ruturaj Gaikwad समेत कुल 17 खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिलीज

चेन्नई सुपर किंग्स अपने टीम कॉम्बिनेशन पर गंभीरता से विचार कर रही है। कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ टीम को नए सिरे से संतुलित करना होगा, ताकि प्रदर्शन में निरंतरता बनी रहे। इसके चलते चेन्नई ऋतुराज गायकवाड़ और शार्दुल ठाकुर सहित 17 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। ऋतुराज गायकवाड़, जिन्होंने 2023 सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी उन्हें रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, टीम उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीदने की कोशिश कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: नए कप्तान के साथ नए उपकप्तान का भी ऐलान, अफ्रीका के खिलाफ 4 टी20 के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का चयन!