ipl 2025

IPL 2025:  आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन करीब आ रहा है, और इसके चलते फ्रेंचाइजियां अपने स्क्वॉड को लेकर अहम फैसले ले सकती हैं। टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, कई बड़े नामों को रिलीज किया जा सकता है। ऋषभ पंत भी दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज किए जा सकते हैं।

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज यह टीमें अपने कप्तान को कर सकती हैं रिलीज

IPL 2025

Advertisment
Advertisment

फॉफ डु प्लेसिस इस समय रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान हैं। उम्र के साथ-साथ RCB अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना रही है। फॉफ को रिलीज करना एक बड़ा कदम होगा। लेकिन उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर मेगा ऑक्शन में अन्य टीमें बड़ी बोली लगाने के लिए तैयार हो सकती हैं। श्रेयस अय्यर का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिन्हें KKR रिलीज कर सकती है। चोट और अस्थिर प्रदर्शन के चलते फ्रेंचाइजी अब उन्हें रिलीज कर नए कप्तान की तलाश कर सकती है। केएल राहुल LSG के कप्तान हैं, उनको भी मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज किए जा सकता है। चोट और खराब फॉर्म और धीमी पारियों के चलते राहुल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

Rishabh Pant भी किए जा सकते हैं रिलीज

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को भी रिलीज किया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए लंबे समय से कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत को लेकर भी ऐसी चर्चाएं हैं कि उन्हें फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।  दिल्ली कैपिटल्स अब अपने कप्तान को बदलने की योजना बना सकती है और अपनी टीम की नए सिरे से टीम बनाने पर ध्यान दे सकती है। हालांकि, पंत जैसे प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज पर अन्य टीमों की नजरें होंगी और उन पर बड़ी बोली लगने की पूरी संभावना है।

इन चारों पर दूसरी टीमें मेगा ऑक्शन के दौरान लगा सकती हैं बड़ी बोली

रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान फॉफ, केकेआर के कप्तान श्रेयस, एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और पंत जैसे बड़े नाम अगर रिलीज किए जाते हैं, तो खिलाड़ी मेगा ऑक्शन 2025 में सभी टीमों के नजर में बन सकते हैं। सभी फ्रेंचाइजियां इन पर भारी बोली लगा सकती हैं और अपने टीम में शामिल करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में इन खिलाड़ियों पर ऑक्शन के समय ढेरों रकम  खर्च सकता है।

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: चेन्नई टेस्ट से पहले फैंस के लिए बड़ा झटका, बांग्लादेश सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल, इस बल्लेबाज ने किया रिप्लेस

Advertisment
Advertisment