आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का प्रदर्शन औसत दर्जे का था। ऐसा नहीं है कि, टीम ने अपने अभियान का आगाज ही खराब किया था। टूर्नामेंट के शुरुआत में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन था और इन्होंने कई शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद टीम को लगातार कई मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और टीम प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो गई।
अब खबरें आई हैं कि, आईपीएल 2026 के पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की मैनेजमेंट के द्वारा सीनियर खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस खिलाड़ी की उम्र 39 साल है और ये पिछले 2 दशक से प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव है और इनके अनुभव को देखते हुए ही यह फैसला किया गया है।
Delhi Capitals ने इस खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान

आईपीएल 2026 के पहले यह खबर आई है कि, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की मैनेजमेंट के द्वारा नए कप्तान का ऐलान कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा यह फैसला इस खिलाड़ी के अनुभव को देखते हुए किया गया है। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि, आईपीएल के लिए मैनेजमेंट के द्वारा नए कप्तान का ऐलान किया गया है तो आप गलत सोच रहे हैं।
दरअसल बात यह है कि, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की मैनेजमेंट के द्वारा कप्तान का ऐलान अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में अपनी सह-फ्रेंचाइजी सिएटल ओर्कास के लिए किया है। इन्होंने सिएटल ओर्कास की कप्तानी इस सीजन के लिए जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सौंपी है।
मिड सीजन बनाया गया सिकंदर रजा को कप्तान
मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली फ्रेंचाइजी सिएटल ओर्कास का प्रदर्शन टूर्नामेंट के इस सीजन में प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है। इस सीजन के शुरुआत में टीम की कप्तानी हेनरिक क्लासेन को सौंपी गई थी लेकिन शुरुआत के 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद क्लासेन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। इसी वजह से मैनेजमेंट के द्वारा इनकी जगह पर अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा को कप्तानी सौंप दी गई है। सिकंदर रजा ने अपनी कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम को कई शृंखलाएं जिताई हैं और इनके अनुभव को देखते हुए ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस प्रकार के हैं सिकदंर रजा के आकड़े
अगर बात करें जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सिकंदर रजा के क्रिकेट करियर की तो इनके टी20 क्रिकेट में आकड़े बेहद ही शानदार रहे हैं। इन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले गए कुल 298 मैचों की 275 पारियों में 26.09 की औसत और 136.65 की स्ट्राइक रेट से 6080 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने एक शतकीय और 38 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 242 पारियों में 7.40 की इकॉनमी रेट से 183 विकेट अपने नाम किए हैं।
इसे भी पढ़ें – साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे-टी20-टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने, एक अविवाहित, तो 2 विवाहित खिलाड़ी कप्तान