Kavya Maran Changed Captain: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने IPL के माध्यम से जमकर लोकप्रियता बटोरी है। जब से काव्या ने SRH की बागडोर संभाली है तब से वह ऑक्शन से लेकर स्टेडियम तक, हर जगह नजर आती हैं और दिलखोलकर अपनी टीम की हौसलाअफजाई भी करती हैं। सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी सिर्फ आईपीएल में ही नहीं है, बल्कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में भी है, जिसके आगामी सीजन से पहले 9 सितंबर को मेगा ऑक्शन हुआ।
IPL में भी 2025 के सीजन से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था और हर टीम के स्क्वाड सहित कुछ के कप्तानी के मोर्चे में भी बदलाव देखने को मिला था। ऐसा कुछ सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के साथ भी हुआ है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप को पहले दो सीजन चैंपियन और तीसरे सीजन उपविजेता बनाने वाले कप्तान एडेन मार्करम नई टीम में शामिल हो गए हैं। मार्करम ने रिटेन होने से मना कर दिया था और मेगा ऑक्शन में उन्हें डरबन सुपर जायंट्स ने खरीद लिया।
सनराइजर्स ने अपने इस दिग्गज के लिए RTM का इस्तेमाल करने का प्रयास किया लेकिन बाद में डरबन सुपर जायंट्स की बोली को मैच नहीं कर सके। मार्करम के जाने के कारण काव्या मारन ने अपना दांव चला और आईपीएल (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले धुआंधार खिलाड़ी को कप्तानी सौंप दी।
ट्रिस्टन स्टब्स को IPL 2026 से पहले मिली कप्तानी
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने मेगा ऑक्शन से पहले ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में सिर्फ एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया था और अब मैनेजमेंट ने लोकल बॉय पर भरोसा जताते हुए कप्तानी भी सौंप दी है। स्टब्स को पहले ही सीजन से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपने साथ जोड़े रखा है। अब तक उन्होंने टीम के लिए SA20 में 36 मैच खेले हैं और 32.86 की औसत से 723 रन बनाए हैं। स्टब्स की गिनती टी20 के माहिर खिलाड़ियों में की जाती है और वह विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं।
Starboy to Captain, a journey made in Gqeberha! 🧡
Go well, Captain Stubbo 👏 pic.twitter.com/UHRrycDE6a
— Sunrisers Eastern Cape (@SunrisersEC) September 9, 2025
आपको बता दें कि ट्रिस्टन स्टब्स IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नहीं खेलते हैं, बल्कि उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स है। इस खिलाड़ी ने डीसी के लिए मध्यक्रम में काफी अच्छा किया है और अब देखना होगा कि वह SA20 में ईस्टर्न केप के लिए किस पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हैं।
SA20 के मेगा ऑक्शन में SRH की फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने मेगा ऑक्शन से पहले ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन करने के साथ ही प्री-साइनिंग के माध्यम से जॉनी बेयरस्टो, अल्लाह गजनफर और एडम मिल्ने जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया था। वहीं वाइल्ड कार्ड से मार्को यानसेन को शामिल किया था।
अब मेगा ऑक्शन में टीम ने क्विंटन डी कॉक (R2.4 मिलियन), मैथ्यू ब्रीट्ज़के (R6.1 मिलियन), एनरिक नोर्टजे (R5 मिलियन), सेनुरन मुथुसामी (R1.5 मिलियन), पैट्रिक क्रूगर (R450,000), लूथो सिपामला (R600,000), मिचेल वैन ब्यूरेन (R200,000), जॉर्डन हरमन (R1.5 मिलियन), बेयर्स स्वानेपेल (R200,000), जेम्स कोल्स (R1 मिलियन), क्रिस वुड (R500,000), लुईस ग्रेगरी (R1 मिलियन), सीजे किंग (R200,000), जेपी किंग (R200,000) को साइन किया है।
SA20 2025-26 के लिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप का स्क्वाड
ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), मार्को यानसेन, जॉनी बेयरस्टो, अल्लाह गजनफर, एडम मिल्ने, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, सेनुरन मुथुसामी, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपाम्ला, मिचेल वैन बुरेन, जॉर्डन हरमन, बेयर्स स्वानपोएल, जेम्स कोल्स, क्रिस वुड, लुईस ग्रेगरी, सीजे किंग, जेपी किंग।