Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने किया नए कप्तान का ऐलान, अचानक निकोलस पूरन को खरीद सौंप दी जिम्मेदारी

IPL 2026

IPL 2026 : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन खत्म हो गया। इस सीजन को विराट कोहली वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। वहीं अब साल 2026 के आईपीएल से पहले, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान किया है।

फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान बदल डाला और आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन को अपना कप्तान नियुक्त किया है। आईपीएल 2025 में धमाकेदार पारी खेलने वाले निकोलस पूरन अब मुंबई की फ्रेंचाइजी की कमान संभालने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला।

मुंबई की कमान संभालेंगे पूरन

IPL 2026

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन खत्म हो गया। अब आने वाले सीजन के लिए टीमें अभी से ही तैयारी में जुट गई हैं। वहीं आपको बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग के ही तर्ज पर अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग कराई जाती है। इसमें भारत की फ्रेंचाइजी की कई टीमें हैं, उनमें से एक टीम है मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी, MI न्यू यॉर्क।

इस टीम ने अपना कप्तान बदल डाला है और आईपीएल 2025 में लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

MI न्यूयॉर्क ने किया ऐलान

टीम ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी, जिसमें एक पोस्ट शेयर किया गया और बताया गया कि निकोलस पूरन MI न्यूयॉर्क के नए कप्तान होंगे। आपको बता दें, आईपीएल 2025 सीजन निकोलस पूरन का काफी शानदार रहा है। हालांकि आखिरी के कुछ मुकाबलों में वह वैसी पारी नहीं खेल पाए जैसी उन्होंने शुरुआत में की थी, लेकिन लखनऊ के लिए निकोलस पूरन एक शानदार बल्लेबाज उभर कर सामने आए, जिन्होंने टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें : रणजी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर BCCI से जिद्द कर ले गए इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

कैसे रहे पूरन के आंकड़े

अगर हम निकोलस पूरन के इस सीजन के आंकड़ों को देखें तो निकोलस ने इस सीजन कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 43.66 की औसत से 524 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196.25 का रहा है। निकोलस के नाम तीन अर्धशतक भी रहे।

ये भी पढ़ें : नामीबिया वनडे सीरीज के लिए ऐसी होगी टीम, शुभमन गिल नहीं रियान पराग संभालेंगे टीम की कप्तानी

Syed Alamdar Hussain

सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Sportzwiki में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं....

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!