Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2026 से पहले Rajasthan Royals की फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान का किया ऐलान, David Miller को सौंपी जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले Rajasthan Royals की फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान का किया ऐलान, David Miller को सौंपी जिम्मेदारी

Rajasthan Royals Captain: IPL में नजर आने वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। पहले यह टीम इसलिए चर्चा में थी क्योंकि कप्तान संजू सैमसन के फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने की खबर आ रही थी। फिर राहुल द्रविड़ ने भी टीम से नाता तोड़ दिया, जो हेड कोच के पद पर तैनात थे। वहीं हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने अपने सीईओ जेक लुश को बाहर का रास्ता दिखा दिया। माना जा रहा है कि अगले सीजन नया कप्तान भी नियुक्त किया जा सकता है।

इन सब चर्चाओं के बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की फ्रेंचाइजी ने बड़ी घोषणा कर दी है और टी20 लीग के नए सीजन से पहले अपने कप्तान के नाम का खुलासा कर दिया है। आप सोच रहे होंगे कि हम किस टीम की बात कर रहे हैं और कौन सी लीग है। तो बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में भी है, जिसका नाम पार्ल रॉयल्स है। इसी के कप्तान का नाम सामने आया है।

Rajasthan Royals की फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर पर फिर जताया भरोसा

IPL 2026 से पहले Rajasthan Royals की फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान का किया ऐलान, David Miller को सौंपी जिम्मेदारी

SA20 का चौथा सीजन दिसंबर में शुरू होने वाला है। हाल ही में चौथे सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का भी आयोजन हुआ, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों की टीम बदल गई। एडेन मार्करम ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप का साथ छोड़ा और डरबन सुपर जायंट्स में शामिल हो गए। वहीं डेवल्ड ब्रेविस भी प्रिटोरिया कैपिटल्स से जुड़ गए। मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स ने भी कई खिलाड़ियों को खरीदा लेकिन कप्तानी के मोर्चे पर बदलाव नहीं किया है।

पार्ल रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को एक बार फिर से अपना कप्तान नियुक्त किया है। राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले मिलर को रिटेन किया था, तभी स्पष्ट हो गया था कि शायद वह एक बार फिर से कप्तानी करते नजर आएंगे। मिलर SA20 में पहले सीजन से ही पार्ल रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम तीनों सीजन प्लेऑफ तक पहुंची है लेकिन टाइटल पर कब्जा नहीं जमा पाई है। हालांकि, इस बार उम्मीद होगी कि मिलर खिताबी जीत का सूखा खत्म करेंगे।

SA20 के मेगा ऑक्शन में Rajasthan Royals की फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

SA20 लीग का चौथा सीजन दिसंबर में शुरू होना है और उससे पहले 9 सितंबर को मेगा ऑक्शन हुआ। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले डेविड मिलर के साथ-साथ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और ब्योर्न फोर्टुइन को भी रिटेन किया था। इसके अलावा प्री-साइनिंग के माध्यम से सिकंदर रजा और मुजीब उर रहमान को अपने साथ जोड़ा था, जबकि वाइल्ड कार्ड से रुबिन हरमन को शामिल किया था।

वहीं मेगा ऑक्शन में पार्ल रॉयल्स ने ओटनील बार्टमैन (R5.1 मिलियन), गुडाकेश मोती (R375,000), डेलानो पोटगिएटर (R2.6 मिलियन), काइल वेरिन (R2.3 मिलियन), कीगन लायन-कैशेट (R950,000), आसा ट्राइब (R200,000), हार्डस विलोजेन (R200,000), जैकन जोहान्स बैसन (R200,000), डैन लॉरेंस (R500,000), ईशान मलिंगा (R1 मिलियन), नकोबनी मोकोएना (R200,000), विशेन हलंबेज (R200,000), नकाबा पीटर (R500,000) को खरीदा।

SA20 के चौथे सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स का स्क्वाड: डेविड मिलर (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, सिकंदर रज़ा, मुजीब-उर-रहमान, ओटनील बार्टमैन, गुडाकेश मोती, डेलानो पोटगिएटर, काइल वेरेन, कीगन लायन-कैशेट, आसा ट्राइब, हार्डस विलजोएन, जैकन जोहान्स बैसन, डैन लॉरेंस, ईशान मलिंगा, नकोबानी मोकोएना, विशेन हलंबेज, नकाबा पीटर

Rajasthan ROyals कर सकती है IPL 2026 के लिए कप्तानी में बदलाव

पार्ल रॉयल्स ने भले ही अपने पुराने कप्तान पर भरोसा जताया हो लेकिन आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का संजू सैमसन पर भरोसा जताना मुश्किल नजर आ रहा है। दोनों के बीच आपसी तालमेल पहले जैसा नहीं रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजू के राजस्थान की टीम का साथ छोड़ने की संभावना काफी ज्यादा है। वहीं अगर वह नहीं जाते हैं तो कप्तानी छीनी जा सकती है।

ख़बरों की माने तो संजू सैमसन के बजाय रियान पराग को कप्तानी मिल सकती है, जिन्होंने आईपीएल 2025 के दौरान कुछ मैचों में नेतृत्व किया था। ऐसे में देखना होगा कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आने वाले समय में क्या फैसला लेती है। टीम को नया हेड कोच भी लाना होगा, क्योंकि राहुल द्रविड़ ने अपना पद छोड़ दिया है।

FAQs

SA20 लीग में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने कितनी बार टाइटल जीता है?
SA20 लीग में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने अभी तक एक भी बार टाइटल नहीं जीता है।
राजस्थान रॉयल्स का IPL में मौजूदा कप्तान कौन है?
IPL में राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन हैं।

यह भी पढ़ें: India vs United Arab Emirates Match Stats: छक्कों के मामले में रोहित के बराबर आए अभिषेक शर्मा, दुबे और कुलदीप ने भी रचा इतिहास, IND VS UAE मैच में बने 10 रिकॉर्ड्स

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!