Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2026 से पहले Sanjiv Goenka ने नए कप्तान का किया ऐलान, Aiden Markram को सौंपी जिम्मेदारी, Pant फैंस हुए मायूस

Before IPL 2026, Sanjiv Goenka announced the new captain, handed over the responsibility to Aiden Markram, Pant fans were disappointed.

Aiden Markram – दरअसल, क्रिकेट की दुनिया में कप्तानी बदलना हमेशा सुर्खियों में रहता है। और ये बात तब और तूल पकड़ लेती है, जब किसी टीम का मालिक सीधे-सीधे नए कप्तान का ऐलान कर देता है। और एक बार फिर ठीक ऐसा ही हुआ है लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और उनके मालिक संजीव गोयनका के साथ। आईपीएल (IPL) 2026 से पहले ही उन्होंने यह साफ कर दिया है कि एडेन मार्करम (Aiden Markram) अब फ्रेंचाइज़ी की कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं।

लिहाज़ा, इस फैसले ने एक ओर जहां टीम को नया जोश और रणनीतिक ताकत दी है, वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फैंस को गहरा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्यूंकि पंत समर्थकों को डर है कि मार्करम की SA20 में हुई कप्तानी की सफलता कहीं IPL में भी उनकी जगह न ले ले। तो क्या है ये पूरा मामला आइये जानते है। 

Aiden Markram Durban Super Giants के कप्तान बने

Aiden Markram got a new team before IPL 2026, joined this franchise for a huge amount of Rs 7 crore

आपको बता दे एडेन मार्करम (Aiden Markram) फिलहाल SA20 में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। डरबन सुपर जाइंट्स (Durban Super Giants) ने उन्हें न सिर्फ अपना सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया बल्कि कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी। साथ ही उन्होंने SA20 की नीलामी में R14 मिलियन (लगभग 6.5 करोड़ रुपये) की कीमत हासिल की, जो फ्रेंचाइज़ी इतिहास का सबसे बड़ा सौदा रहा।

Also Read – इंग्लैंड का तूफ़ानी कारनामा: सॉल्ट की 141* और बटलर की धमाकेदार पारी से टी20 में रचा इतिहास, 20 ओवर में 304 रन ठोककर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मार्करम (Aiden Markram) की कप्तानी का अनुभव बेहद शानदार है। क्यूंकि उन्होंने Sunrisers Eastern Cape को लगातार दो बार खिताबी जीत दिलाई और अब डरबन सुपर जाइंट्स (Durban Super Giants) उनसे वही करिश्मा दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं।

मार्करम का IPL करियर 

मार्करम (Aiden Markram) का आईपीएल (IPL) करियर भी उतना ही आकर्षक रहा है। रिकॉर्ड के हिसाब से उन्होंने अब तक खेले गए 57 मैचों में 1,440 रन बनाए हैं। और तो और इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले, हालांकि अभी तक शतक का इंतजार है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन है। जबकि 2021 में पंजाब किंग्स से डेब्यू करने वाले मार्करम (Aiden Markram) को असली पहचान 2023 में मिली, जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी संभाली।

हालांकि बाद में 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। और फिर लखनऊ के लिए उन्होंने 13 मैचों में 445 रन बनाए और 5 अर्धशतक जड़े। लिहाज़ा, उनकी यह निरंतरता और कप्तानी की काबिलियत संजीव गोयनका के फैसले को मजबूती देती है।

पंत फैंस हुए मायूस

वहीं दूसरी और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल (IPL) में बतौर कप्तान कई बार लखनऊ या दूसरी टीमों के लिए विकल्प के तौर पर चर्चाओं में रहे हैं। पंत (Rishabh Pant) फैंस को उम्मीद थी कि अगर 2026 में बदलाव होता है, तो उन्हें भी एक मौका मिल सकता है। लेकिन संजीव गोयनका का एडेन मार्करम (Aiden Markram) पर भरोसा जताना उनके लिए मायूसी लेकर आया।

क्यूंकि सोशल मीडिया पर पंत (Rishabh Pant) फैंस यह डर जता रहे हैं कि अगर मार्करम (Aiden Markram) ने SA20 में कप्तानी के साथ शानदार प्रदर्शन किया, तो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैनेजमेंट आईपीएल (IPL) में भी उन्हें कप्तान बना देगा। ऐसे में पंत (Rishabh Pant) का सपना अधूरा रह सकता है।

Durban Super Giants का मजबूत स्क्वॉड

डरबन सुपर जाइंट्स (Durban Super Giants) ने SA20 2025/26 के लिए दमदार टीम बनाई है। इसमें Heinrich Klaasen, Jos Buttler, Devon Conway जैसे पावर हिटर शामिल हैं। जबकि स्पिन डिपार्टमेंट में Sunil Narine और Noor Ahmad की जोड़ी है।

और तो और Gerald Coetzee और Kwena Maphaka जैसे युवा तेज गेंदबाज भी टीम को बैलेंस देते हैं। लिहाज़ा, इस स्क्वॉड के साथ एडेन मार्करम (Aiden Markram) का कप्तान बनना और भी खास हो जाता है क्योंकि उन्हें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण मिला है।

नतीजा 

ऐसे में संजीव गोयनका का फैसला साफ दिखाता है कि वह अपनी फ्रेंचाइज़ी को आक्रामक और रणनीतिक कप्तान देना चाहते हैं। एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने SA20 में खुद को साबित किया है और आईपीएल (IPL) में भी उनकी निरंतरता उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा नुकसान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फैंस को हुआ है, जिनकी उम्मीदें अब अधर में लटक गई हैं।

Also Read – IND vs PAK मैच से पहले क्रिकेट जगत में पसरा मातम, दिग्गज क्रिकेटर का सड़क हादसे में निधन

FAQs

Aiden Markram को कप्तानी क्यों सौंपी गई?
क्योंकि उन्होंने SA20 में दो बार खिताबी जीत दिलाई है और उनका IPL में प्रदर्शन भी निरंतर रहा है। यही वजह है कि संजीव गोयनका ने उन पर भरोसा जताया।
ऋषभ पंत फैंस क्यों निराश हुए हैं?
क्योंकि उन्हें डर है कि SA20 की तरह IPL में भी Markram कप्तान बन जाएंगे और पंत को मौका नहीं मिलेगा।

Nitish Kumar

मैं नितीश कुमार, एक समर्पित क्रिकेट कंटेंट राइटर हूँ। मेरा लक्ष्य है मैदान पर...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!