Champions Trophy
Champions Trophy

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए सभी टीमों ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और सभी टीमों ने एक संतुलित स्क्वाड का गठन किया है। लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट चाहे तो 12 फरवरी तक स्क्वाड में बदलाव कर सकती हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के द्वारा जिस स्क्वाड का ऐलान किया गया है उस टीम के कई खिलाड़ी इंजर्ड हो गए हैं।

सभी समर्थक अब इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं। आपको बताते चलें कि, भारतीय टीम का एक खिलाड़ी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के पहले इंजर्ड हो गए हैं और अब इनके बाहर होने का खतरा बना हुआ है।

Champions Trophy 2025 से पहले इंजर्ड हुए ये खिलाड़ी

Team India

जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई दौरे के आखिरी मैच में पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। इसके बाद इन्हें स्कैन के लिए मैनेजमेंट के द्वारा भेजा गया था और अब खबरें आई हैं कि, इंजरी की वजह से ये इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई सीरीज से बाहर हो गए हैं। कहा जा रहा है कि, अगर इंजरी ज्यादा सीरियस हुई तो फिर ये पूरी तरह से चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) से बाहर हो सकते हैं।

मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श अपनी टीम की सफलता के सूत्रधार हैं और इन्होंने कई बेहतरीन और यादगार प्रदर्शन किया है। लेकिन पिछले कुछ समय से ये भी बैक इंजरी से परेशान हुए हैं और अब खबरें आई हैं कि, ये चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को पूरी तरह से मिस कर सकते हैं। इनके जाने से ऑस्ट्रेलियाई टीम का संतुलन बिखर गया है।

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी इस समय टखने की इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से ये श्रीलंका दौरे पर भी टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे। इनके बारे में हाल ही में यह खबर आई है कि, ये अभी तक इंजरी से रिकवर नहीं हुए हैं और कहा जा रहा है कि, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) से ये भी बाहर हो सकते हैं।

जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश हेजलवुड अक्सर ही साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझते रहते हैं और अब चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के पहले एक बार फिर इन्हें ये समस्या हो गई है। कहा जा रहा है कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह धाकड़ खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

इसे भी पढ़ें – IPL 2025 के पहले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 लगभग तय! सूर्या (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, मिचेल सेंटनर…

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...