Ben Stokes: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बजने वाला है और हर तरफ टूर्नामेंट की चर्चा हो रही है। एक तरफ टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें अभ्यास मैच खेल रही हैं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट के फैसले के कारण चर्चा बटोरी हुई है। हालांकि, इन सब के बीच इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जो चर्चा का विषय बन गई है।
जी हां, टी20 वर्ल्ड कप के हाइप के बीच बेन स्टोक्स (Ben Stokes) बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। उनके चेहरे पर काफी भयंकर काफी चोट आई है, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद से उनकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
अभ्यास के दौरान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) हुए बुरी तरह इंजर्ड
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने गुरुवार (5 फरवरी) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जो कुछ ही समय में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, स्टोक्स ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी जो तस्वीर शेयर की है, वो काफी दर्दनाक है, क्योंकि उसमें उनका चेहरा बुरी तरह चोटिल नजर आ रहा है। स्टोक्स के चेहरे का यह हाल अभ्यास के दौरान गेंद लगने से हुआ है। यह घटना तब घटी जब टेस्ट कप्तान स्टोक्स डरहम अकादमी के खिलाड़ियों को काउंटी के इनडोर खेल केंद्र में कोचिंग दे रहे थे।
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबी बोमन ने स्टोक्स की ओर एक गेंद मारी, जो उनके चेहरे के दाहिने हिस्से पर लगी। बाद में स्टोक्स ने अस्पताल से बोमन को फोन करके चिंता न करने को कहा और स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि गलती उन्हीं की थी। इंग्लिश कप्तान के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्टोक्स को दाईं आँख में बुरी तरह चोट लगी है और और नीचे का हिस्सा काफी सूझा हुआ है और काला भी पड़ गया है। वहीं, उनके गाल और नाक में भी चोट आई है। नाक में स्टोक्स ने पट्टी लगा रखी है।
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इस पूरी घटना को स्पोर्टिंग तरीके से लिया और उन्होंने अपने चेहरे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“आपको क्रिकेट बॉल की हालत देखनी चाहिए।”

डरहम के कोच ने बताया कैसी हुई बेन स्टोक्स के साथ ये घटना
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के साथ हुई इस घटना के बारे में बताते हुए, डरहम के कोच रयान कैंपबेल ने कहा:
“स्टोक्सी ने कहा कि उन्होंने नेट प्रैक्टिस में कोच होने का सबसे पहला नियम तोड़ दिया – बल्लेबाज की तरफ कभी पीठ मत करो! संयोगवश, हमारी मेडिकल टीम मैदान पर अभ्यास कर रही थी। अचानक, उन्हें एक वास्तविक आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़ा। रॉबी ने गेंद को ज़ोर से मारा। खिलाड़ियों ने चेतावनी दी, लेकिन स्टोक्स ने गेंद की ओर अपना सिर घुमा लिया। उनके घनिष्ठ मित्र स्कॉटी बोर्थविक उन्हें अस्पताल ले गए और हमारे फिजियो भी उनके साथ गए। मैं आपको यह इसलिए बता रहा हूं क्योंकि स्टोक्सि कभी ऐसा नहीं करते। उन्होंने अस्पताल से रॉबी बॉमन को फोन किया और उनसे कहा कि चिंता न करें। उन्हें पता था कि रॉबी बहुत परेशान होंगे, लेकिन बेन ने कहा कि यह उनकी गलती थी। इससे स्टोक्सि के व्यक्तित्व का सार स्पष्ट हो जाता है।”
आपको बता दें कि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पिछले कुछ सालों से इंजरी की वजह से काफी परेशान रहे हैं। एशेज के दौरान स्टोक्स को ग्रोइन इंजरी हो गई थी, जिससे वो अभी रिकवर हो रहे हैं। हालांकि, डरहम के कोच को उम्मीद है कि 4 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट मुकाबले से स्टोक्स कुछ मैच क्लब के लिए जरूर खेलेंगे।
FAQs
बेन स्टोक्स को चेहरे पर इंजरी कैसे हुई?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए बेन स्टोक्स इंग्लैंड के स्क्वाड में शामिल हैं या नहीं?
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ टीम का सबसे बड़ा मैच विनर