स्विंग के किंग कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) से हाल ही में पूछा गया कि टी20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन डेथ बॉलर कौन है। तो इस दौरान उन्होंने इंडिया के सबसे दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नहीं बल्कि किसी और गेंदबाज का नाम लिया। तो आइए जान लेते हैं कि भुवनेश्वर कुमार ने किस खिलाड़ी का चयन किया।
Bhuvneshwar Kumar ने बताया कौन है टी20 का बेस्ट डेथ बॉलर

हाल ही में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को टी20 क्रिकेट का बेस्ट डेथ बॉलर चुनने का ऑप्शन दिया गया। सबसे पहले उनके सामने जोश हेजलवुड और मोहम्मद शमी का नाम रखा गया। इसमें से उन्होंने शमी को पिक किया। शमी के बाद उनके सामने मोर्ने मोर्कल को रखा गया। इस दौरान भी भुवी ने शमी के साथ ही आगे जाने का फैसला किया।
लेकिन अगला नाम ट्रेंट बोल्ट का था, फिर क्या था भुवनेश्वर ने ट्रेंट बोल्ट को चुना। बोल्ट के साथ जब अर्शदीप सिंह का नाम आया, तो उन्होंने बिना किसी देरी अर्शदीप को चुन लिया। आखिरकार वो इस समय इंडियन क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और जब अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की बात आई तो उन्होंने बिना किसी देरी बुमराह को चुना।
बुमराह और हर्शल पटेल में से भी उन्होंने जसप्रीत बुमराह का चयन किया। लेकिन इसके बाद नाम आया लसिथ मलिंगा का नाम और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने मलिंगा का चयन किया। मलिंगा के सामने उन्हें मिशेल स्टार्क का विकल्प दिया गया। लेकिन उन्होंने फिर मलिंगा को ही चुना और अंत में उनसे मलिंगा और भुवी में से किसी एक को चुनने को कहा गया। इस दौरान भी उन्होंने अपना नाम न चुनकर लसिथ मलिंगा का चुनाव किया।
भुवी का मलिंगा को चुनना काफी हद तक सही भी है, क्योंकि वो एक ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने एक लंबे समय तक क्रिकेट पर राज किया। साल 2020 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आए मलिंगा ने तीनों प्रारूपों में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रचा।
🚨 BHUVNESHWAR KUMAR PICKS BEST DEATH BOWLER IN T20 🚨
Hazlewood or Shami – Shami
Shami or Morkel – Shami
Shami or Boult – Boult
Boult or Arshdeep – Arshdeep
Arshdeep or Bumrah – Bumrah
Bumrah or Harshal – Bumrah
Bumrah or Malinga – Malinga
Malinga or Starc – Malinga… pic.twitter.com/XOfjuyKfGX— VIKAS (@Vikas662005) February 28, 2026
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों को मौका नहीं दे रहे कप्तान सूर्या, सिर्फ डग OUT में बैठे आएंगे नजर
कुछ ऐसे हैं लसिथ मलिंगा के आंकड़े
लसिथ मलिंगा में इस साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और 2020 तक उन्होंने कुल 340 मुकाबले खेले, जिसकी 362 पारियों में उन्होंने 546 विकेट चटकाए। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 38 रन देकर 6 विकेट रहा। उन्होंने 28.5 की एवरेज से जबकि 32.8 के स्ट्राइक रेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट चटकाए। टेस्ट में उन्होंने 101, वनडे में 338 और टी20 इंटरनेशनल में 107 बार अपनी टीम को खुश होने का मौका दिया।