Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 के बीच बड़ा ऐलान, मुंबई की ओर से मैच खेलेंगे अय्यर-पृथ्वी शॉ

Big announcement during IPL 2025, Iyer-Prithvi Shaw will play matches for Mumbai

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) काफी ज्यादा रोमांचक है। बीते दो आईपीएल सीजन के मुकाबले यह आईपीएल सीजन काफी दमदार है। इस सीजन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

यह खबर भारत के दो स्टार क्रिकेटर्स से जुड़ी हुई है। खबर यह है कि अब श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ जैसे स्टार खिलाड़ी मुंबई में खेलते नजर आएंगे। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है।

मुंबई में खेलते नजर आएंगे कई बड़े खिलाड़ी

Mumbai T20 League 2025

दरअसल, श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से नहीं बल्कि मुंबई में होने जा रही एक टी20 लीग के दौरान खेलते दिखाई देने वाले हैं। यह खिलाड़ी मुंबई टी20 लीग 2025 (Mumbai T20 League 2025) में खेलते दिखाई देंगे वाले हैं। मालूम हो कि श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के अलावा सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, सरफराज खान, तुषार देशपांडे जैसे कई स्टार खिलाड़ी इसमें खेलते दिखाई देने वाले हैं।

26 मई को होगा टूर्नामेंट का आगाज

मालूम हो कि मुंबई टी20 लीग 2025 मुंबई टी20 लीग का तीसरा सीजन होने जा रहा है। इसका आगाज 26 मई को होगा। वहीं इसका फाइनल आठ जून को खेला जाएगा। इसमें कुल आठ टीमें शिरकत करने वाली हैं। ज्ञात हो कि इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2019 के बाद अब जाकर हो रहा है और इसके ब्रांड एंबेसडर कोई और नहीं बल्कि मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं।

कुछ समय पहले ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस टूर्नामेंट के कमबैक का ऐलान करते हुए रोहित शर्मा को इसका फेस बनाया था। तो देखना होगा कि इस बार का यह टूर्नामेंट कितना सफल रहेगा।

ये 8 टीमें लेंगी हिस्सा

बताते चलें कि 26 मई से होने जा रहे मुंबई टी20 लीग 2025 में जो 8 टीमें शिरकत कर रही हैं, उसमें नॉर्थ मुंबई पैंथर्स, एआरसीएस अंधेरी, ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट, नमो बांद्रा ब्लास्टर्स, ईगल थाने स्ट्राइकर्स, आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स, सोबो मुंबई फाल्कन्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स
का नाम शामिल है।

इस सीजन देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कौनसी टीम चैंपियन बनेगी। पहले सीजन ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने बाजी मारी थी। वहीं इसके दूसरे और अंतिम सीजन नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था।

जल्द होगा ऑक्शन

ज्ञात हो कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन बहुत जल्द ही मुंबई टी20 लीग 2025 के लिए ऑक्शन कराने वाला है। इस ऑक्शन के लिए अब तक 2800 से अधिक लोकल क्रिकेटर्स ने रजिस्टर कर लिया है। तो देखना होगा कि कौन खिलाड़ी कितने का बिकेगा और क्या कुछ टूर्नामेंट में दिखेगा।

यह भी पढ़ें: DC vs KKR: LIVE कमेंट्री में KL Rahul के ससुर ने किया खुलासा, बताया क्यों चिन्नास्वामी में किया था कांतारा सेलिब्रेशन

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!