Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टी20 वर्ल्ड कप के बीच बोर्ड का बड़ा ऐलान, जहीर खान होंगे नए कोच

टी20 वर्ल्ड कप के बीच बोर्ड का बड़ा ऐलान, Zaheer Khan होंगे नए कोच

Zaheer Khan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शानदार सफर जारी है और उसने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने टूर्नामेंट में खेले 7 में से 6 में जीत दर्ज की। उसकी एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में आई थी लेकिन इसके बाद, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया।

इस बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजों को तैयार करने का जिम्मा दिग्गज जहीर खान (Zaheer Khan) को सौंप दिया है और उनकी खास पद पर नियुक्ति हुई है।

सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में जहीर खान (Zaheer Khan) युवा गेंदबाजों को तैयार करेंगे

टी20 वर्ल्ड कप के बीच बोर्ड का बड़ा ऐलान, Zaheer Khan होंगे नए कोच

तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) को काफी सालों से टीम इंडिया के सेट-अप में लाने की चर्चा हो रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसकी वजह जहीर का आईपीएल में व्यस्त होना और फिर भारतीय हेड कोच का अपनी पसंद के व्यक्ति को लाना भी था। हालांकि, जहीर को पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स ने हटा दिया था और उसके बाद से वो किसी भी आईपीएल टीम के साथ नहीं हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई ने उन्हें युवा तेज गेंदबाजों को तैयार करने का जिम्मा सौंपा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नए तेज गेंदबाजों को ग्रुप करने के लिए बीसीसीआई ने जहीर खान (Zaheer Khan) को अपने साथ जोड़ा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च के पहले सप्ताह में जहीर बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कैंप भी लगाएंगे। इससे पहले युवा तेज गेंदबाजों को तैयार करने काम ट्रॉय कूली का था, जिनका चार साल का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया, क्योंकि वे 60 वर्ष के हो गए थे। इसके बाद से सीओई बिना तेज गेंदबाजी कोच के है। बीसीसीआई ने 9 फरवरी को इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। बोर्ड ने अभी तक कूली के प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है।

युवा तेज गेंदबाजों को तराशेंगे जहीर खान

बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,

“राज्य संघों से तेज गेंदबाजों के एक ग्रुप को 28 फरवरी से 2 मार्च तक बेंगलुरु स्थित क्रिकेट अकादमी (CoE) में जहीर के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले विशेष तेज गेंदबाजी शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है। CoE के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इस पहल में गहरी रुचि दिखाई है।”

सोर्स ने आगे कहा,

“जहीर कोचिंग की भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वे लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े रहे हैं और उनका मानना ​​है कि वे क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी की मदद कर सकते हैं। यह एक अच्छा संकेत है कि उनके कद के तेज गेंदबाज ने बीसीसीआई के कार्यक्रमों में रुचि दिखाई है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या वे कोच ऑफ इंग्लैंड में पूर्णकालिक नौकरी करना चाहते हैं, क्योंकि इसके लिए उन्हें अपने परिवार से काफी समय दूर रहना पड़ेगा।”

बता दें कि पिछले कुछ सालों में भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में ज्यादा विकल्प नहीं रहे हैं। इसी वजह से जब कोई प्रमुख पेसर इंजर्ड हो जाता है तो उसके रिप्लेसमेंट को खोजने में समस्या हो जाती है। जहीर खान (Zaheer Khan) के पास बहुत ज्यादा अनुभव है और उनके मार्गदर्शन में युवा तेज गेंदबाजों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

FAQs

BCCI ने जहीर खान को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी है?
युवा तेज गेंदबाजों को निखारने की

यह भी पढ़ें: शमी-रोहित-विराट समेत इन 4 खिलाड़ियों की वापसी, अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऐसा होगा इंडिया का स्क्वाड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!