Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 के बीच बड़ा धमाका, फाफ के बाद अब DC का ये सुपरस्टार पहुंचा CSK

IPL 2025

IPL 2025  : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 22 मार्च को हुआ, वहीं अब ये लीग अपने शबाब पर पहुंच चुकी है। लगभग सभी टीमों ने 5-5 मुकाबले खेल लिए हैं। वहीं इसी बीच सुपर किंग्स के खेमे से एक बड़ा बदलाव सामने आ रहा है। दरअसल, आईपीएल 2025 के दौरान बड़ा धमाका हुआ है।

सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में सेंधमारी कर दी है। सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम से एक ऐसे खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल कर लिया है, जो कि लंबे हिट्स लगाने के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या।

बीच आईपीएल हुआ बड़ा बदलाव

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Texas Super Kings (@texassuperkings)

दरअसल, मेजर क्रिकेट लीग में टेक्सास सुपर किंग्स ने अपनी टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है, जो कि इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि डोनोवन फरेरा है। दक्षिण अफ्रीका का ये बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, लेकिन मेजर क्रिकेट लीग में टेक्सास सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को अपने साथ किया है। इसकी जानकारी खुद टेक्सास सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

ये खिलाड़ी सुपर किंग्स में हुआ शामिल

बता दें, दक्षिण अफ्रीका का यह खिलाड़ी SA20 में भी जॉबर्ग सुपर किंग्स के साथ है। वहीं अब मेजर क्रिकेट लीग में भी ये खिलाड़ी सुपर किंग्स के साथ नजर आएगा। अगर डोनोवन फरेरा के T20 आंकड़ों को देखें तो डोनोवन फरेरा अब तक कुल 100 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 27.35 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1778 रन बनाए हैं। वहीं इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 158.32 का रहा है।

फाफ भी इस टीम का हैं हिस्सा

इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कुल 29 मुकाबले में गेंदबाजी भी की है, जिसमें इसके नाम 19 विकेट शामिल हैं। अब देखने वाली बात होगी कि टेक्सास सुपर किंग्स में आकर यह खिलाड़ी अपना क्या जलवा दिखाता है। गौरतलब हो कि इस टीम में पहले से ही दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी शामिल हैं, जो कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में चमके 3 नए सितारे, टीम इंडिया में डेब्यू हुआ तय, अगले 10 सालों तक अब इन्हें निकलना नामुमकिन

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!