IPL 2025 के बीच पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस सीज़न में पृथ्वी शॉ(Prithvi Shaw) को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। IPL से बाहर रहने के बावजूद अब उन्हें (Prithvi Shaw)एक बड़ा मौका मिला है और वो भी उस समय जब देश भर के क्रिकेट फैंस आईपीएल के रंग में डूबे हैं।
IPL 2025 के बीच Prithvi Shaw के लिए खुशखबरी

दरअसल टी20
मुंबई लीग 2025 में पृथ्वी शॉ(Prithvi Shaw) को आइकन खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है, और इस फैसले ने उनके करियर को एक नई दिशा देने की उम्मीद जगा दी है। टी20 मुंबई लीग 2025 का आयोजन 26 मई से 8 जून तक किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का मकसद मुंबई के उभरते क्रिकेटरों को मंच देना और अनुभवी सितारों से उन्हें सीखने का मौका देना है। इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।
Prithvi Shaw के साथ ये खिलाड़ी भी बने आइकन
सूर्यकुमार यादव (MI)
श्रेयस अय्यर (PBKS)
अजिंक्य रहाणे (KKR)
शार्दुल ठाकुर
सरफराज खान
तुषार देशपांडे
शिवम दूबे
इन खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और मुंबई क्रिकेट में योगदान के आधार पर आइकन चुना गया है। MCA का मानना है कि इनकी मौजूदगी से लीग की गुणवत्ता और युवाओं की सीखने की गति दोनों बढ़ेगी।
इन 8 टीमों का होगा मुकाबला
मुंबई टी20 लीग 2025 में भाग लेने वाली आठ टीमों में शामिल हैं: नॉर्थ मुंबई पैंथर्स, एआरसीएस अंधेरी, ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट, नमो बांद्रा ब्लास्टर्स, ईगल थाने स्ट्राइकर्स, आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स, सोबो मुंबई फाल्कन्स, और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स। इस सीजन में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम चैंपियन बनती है। पहले सीजन में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे सीजन में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
जल्द होगा ऑक्शन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन जल्द ही मुंबई टी20 लीग 2025 के लिए ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है। इस ऑक्शन में अब तक 2800 से अधिक स्थानीय क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा खिलाड़ी कितने में बिकता है और टूर्नामेंट में क्या प्रदर्शन करता है।
पृथ्वी शॉ IPL 2025 से क्यों हुए बाहर?
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ(Prithvi Shaw) को इस साल की नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें रुतुराज गायकवाड़ के बैकअप के रूप में ले सकती है, लेकिन टीम ने युवा आयुष म्हात्रे पर भरोसा जताया। पृथ्वी शॉ(Prithvi Shaw) हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की विजेता मुंबई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9 मैचों में 197 रन बनाए। हालांकि यह प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी से टीम को मजबूती जरूर दी।
ये भी पढ़ें: IPL ऑक्शन में हुए ने नजरअंदाज, तो PSL में इन 9 सितारों ने मचाया धमाल