Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19 अगस्त यानी की मंगलवार को एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने भारतीय टीम को एशिया कप (Asia Cup 2025) में चैंपियन बनाने के लिए भारत की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपी है। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2023 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
लेकिन इन सब के बीच ही टीम को एक बड़ा झटका लगा है। एशिया कप से पहले ही कप्तान ने अचानक ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह कदम सभी के लिए हैरान कर देने वाला है। उन्होंने आखिरी यह कदम क्यों उठाया। आईए जानते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में-
Asia Cup 2025 से पहले कप्तान ने दिया इस्तीफा
एशिया कप (Asia Cup 2025) को शुरु होने में महज 18 दिन ही शेष रह गए हैं। बोर्ड ने इसके लिए 19 अगस्त को टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें बीसीसीआई ने भारत के नेतृत्व की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव और उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी है। बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ी को जगह दी है। लेकिन एशिया कप से पहले ही एक खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के सलामी बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे हैं।
AJINKYA RAHANE CONFIRMS HE HAS DECIDED NOT TO CONTINUE AS MUMBAI CAPTAIN…!!!
– With the new season, it’s time to groom a young Captain, Great commitment by the Indian legend for the future. 👏 pic.twitter.com/TWeNJqKkc1
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 21, 2025
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर के साल 2024-25 के हर टूर्नामेंट के STATS का विश्लेषण, जानें एशिया कप खेलने के हकदार थे या नहीं
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की कप्तानी छोड़ी
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अब आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह अब घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई टीम के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने अपनी कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। अजिंक्य रहाणे ने “मुंबई टीम की कप्तानी करना और उसके साथ चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही है। नए घरेलू सीज़न से पहले मुझे लगता है कि अब किसी नए नेता को तैयार करने का सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका में आगे नहीं रहने का फैसला किया है।”
युवाओं को देना चाहते हैं मौका
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई टीम अपने करियर का अहम समय दिया है। उन्होंने मुबंई के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। साथ ही टीम को जीत भी दिलाई है। लेकिन अब वह खुद को साइडलाइन कर युवाओं को सामने लाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि अब भविष्य के लिए कोई नया नेता तैयार हो। वह अब टीम में नई पीढ़ी को नेताओं को तैयार करना चाहते हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सके।
अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने जीता खिताब
अजिंक्य रहाणे मुंबई के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने शुरु से ही मुंबई के लिए ही खेला है। अजिंक्य की अगुवाई में मुंबई ने 2023–24 सीज़न में रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। वहीं इसके अलावा मुंबई ने 2024-25 में ईरानी ट्रॉफी को भी अपने कब्जे में लिया था।
FAQs
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में मुंबई ने कब रणजी ट्रॉफी जीती थी?
कब से शुरु होगा एशिया कप?
यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार (कप्तान), गिल (उपकप्तान), श्रेयस, पंत, वरुण, नितीश…, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम आई सामने