Mary Kom: मैरी कॉम (Mary Kom) भारतीय खेल जगत का एक जाना माना नाम जोकि हर बड़े-बूढ़े से लेकर बच्चे की जुंबा पर है। मैरी कॉम बॉक्सिंग की दुनिया की एक मिसाल मानी जाती हैं लेकिन मैरी कॉम को मैरी कॉम बनाने के लिए उनके पती ओनलर का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने शादी के बाद मैरी कॉम का करियर बनाने के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया।
मैरी कॉम (Mary Kom) और ओनसर की प्रेम कहानी और रिश्ते को एक मिसाल मानी जाता थे लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे उनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। खबर आ रही है कि मैरी कॉम अपने पति से अलग होकर इस भारतीय क्रिकेट से शादी करना चाहती हैं। आखिरी क्या है ये इसके पीछे की पूरी कहानी आईए जानते हैं-
शादी के 20 साल बाद पति से अलग हो सकती हैं Mary Kom
ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वर्तमान में भारत में तलाक का सीजन चल रहा है। हर कुछ दिनों में किसी ना किसी के तलाक की खबर सामने आ रही है। जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी है शामिल हैं। अब इस लिस्ट में भारत की दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम (Mary Kom) का भी नाम शामिल होता नजर आ रहा है।
खबर है कि वह अपने ओनलर से शादी के 20 साल बाद अलग हो सकती है। कई दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। मैरी और ओनलर ने 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2005 में शादी रचाई थी। उसके बाद उनके 3 बच्चे भी हैं और एक बेटी को दोनो ने गोद लिया है।
पति से अलग रह रही Mary Kom
बता दें हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) और पति ओनलर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच कई बातों के लिए मनमोटाव चल रहा है जिस कारण दंपत्ति एक साथ नहीं रह रहे हैं। मैरी कॉम अपने चारों बच्चों के साथ फरीदाबाद रह रही हैं और ओनलर दिल्ली में रह रहे हैं।
दरअसल गुप्त सूत्रों की माने तो दोनो के बीच पहले से ही कई बातों के लिए मनमोटाव चल रहा था लेकिन बात तब और बढ़ गई जब ओनलर विधानसभा चुनाव हार गए। इस इलेक्शन के पीछे काफी खर्चा किया गया था, जिससे मैरी नाखुश थी।
इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मैरी
इसी बीच खबर है कि मैरी कॉम ओनलर से आगे बढ़ चुकी हैं। वह नए रिलेशनशिप में भी आ चुकी हैं। रिपोर्ट है कि मैरी कॉम के बीजनेस पार्टनर हितेश चौधरी को ही उनका कथाकथित बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। अन्य बॉक्सर ने भी हितेश को मैरी कॉम का बॉयफ्रेंड बताया है। साथ ही मैरी कॉम अपने कथाकथित बॉयफ्रेड के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करती हैं।
बता दें हितेश ने अपने इंस्टाग्राम के बायो में खुद को बिजनेसमैन और क्रिकेटर बताया है। कई जगह पर यह भी दावा किया जा रहा है कि हितेश ने दिल्ली के लिए रणजी भी खेला है हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए करुण नायर-हार्दिक-अर्शदीप का नाम तय, BGT में गए इन 3 खिलाड़ियों की खायेंगे जगह