Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

दुनिया की 10 टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू का हुआ ऐलान, IPL की 32721 करोड़ तो PSL की मात्र 47 करोड़

Brand Values ​​of the World's Top 10 T20 Leagues Announced: IPL Valued at ₹32,721 Crore, While PSL Stands at Just ₹47 Crore.

IPL: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस समय दुनिया भर में कई टी20 लीग खेली जा रही हैं। आज के अपने आर्टिकल के जरिए हम दुनिया के टॉप 10 टी20 लीग की बात करेंगे, जिनकी ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा है।

ब्रांड वैल्यू के मामले में दुनिया की टॉप 10 लीग

The World's Top 10 Leagues in Terms of Brand Value
The World’s Top 10 Leagues in Terms of Brand Value

IPL: 32721 CR

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इसकी ब्रांड वैल्यू 32721 करोड़ रुपये है। अब तक इसके कुल 18 सीजन हो चुके हैं और अगला सीजन इसका 19वां सीजन होने वाला है।

WPL: 1275 CR

दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग में दूसरे नंबर पर WPL का नाम आता है। WPL की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और अब तक इसके कुल 4 सीजन खेले जा चुके हैं। इसका अंतिम सीजन 5 फरवरी 2026 को समाप्त हुआ। इसकी ब्रांड वैल्यू 1275 करोड़ रुपये है।

ILT20: 125 CR

ILT20 की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और इसका चौथा सीजन जनवरी 4, 2026 को समाप्त हुआ। इस लीग की ब्रांड वैल्यू 125 करोड़ रुपये है।

SA20: 104 CR

ब्रांड वैल्यू के मामले में दुनिया की टॉप 10 लीग्स में अगला नंबर SA20 का आता है। SA20 की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और अब तक इसके चार सीजन हुए हैं इसका लास्ट सीजन 25 जनवरी 2026 को समाप्त हुआ

BBL: 83.5 CR

ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग की शुरुआत साल 2011 में हुई थी और अब तक इसके 15 सीजन हुए हैं। इसका 15वां सीजन 25 जनवरी 2026 को समाप्त हुआ। ब्रांड वैल्यू के मामले में यह पांचवें पायदान पर है और इसकी ब्रांड वैल्यू 83.5 करोड़ है।

The Hundred: 75 CR

बिग बैश लीग के बाद इस लिस्ट में अगला नंबर इंग्लैंड की टी20 लीग द 100 का है। द 100 की शुरुआत साल 2021 में हुई थी और अब तक इसके पांच सीजन हुए हैं। इसका अंतिम सीजन 31 अगस्त 2015 को समाप्त हुआ। इसकी ब्रांड वैल्यू 75 करोड़ है।

MLC: 57 CR

ब्रांड वैल्यू के मामले में अगला नंबर एमएलसी का है। मेजर लीग क्रिकेट की शुरुआत 2023 में हुई। अब तक इसमें तीन सीजन हुए हैं। इसका लास्ट सीजन बीते साल 14 जुलाई को समाप्त हुआ और इसकी ब्रांड वैल्यू 57 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: बुमराह-मलिंगा नहीं इस पेसर ने लिए हैं IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा विकेट, 198 बल्लेबाजों को भेज चुका पवेलियन

PSL: 47 CR

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल इस लिस्ट में आठवें पायदान पर है और उसकी शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसका 11वां सीजन 26 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। इसकी ब्रांड वैल्यू महज 47 करोड़ रुपये है। हालांकि इसके बावजूद भी पाकिस्तानी उछलते नजर आते हैं।

BPL: 40 CR

ब्रांड वैल्यू के मामले में बांग्लादेश प्रीमियर लीग नवें पायदान पर है और उसकी ब्रांड वैल्यू 40 करोड़ है। बीपीएल की शुरुआत 2012 में हुई थी और अब तक इसके 12 सीजन हो चुके हैं। इसका अंतिम सीजन 23 जनवरी 2026 को समाप्त हुआ।

CPL: 38 CR

कैरेबियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2013 में हुई थी और इसका लास्ट सीजन सितंबर 21, 2025 को खत्म हुआ। इसकी ब्रांड वैल्यू 38 करोड़ है और यह सबसे कम है।

FAQs

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू क्या है?

32721 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: उम्र को लेकर फिर घिरे वैभव सूर्यवंशी, एज फ्रॉड को लेकर पकड़े गए रंगे हाथों

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!