Mumbai Indians: आईपीइएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब वापसी कर चुकी है कल टीम को गुजरात टाइटंस के साथ अपने घर वानखेड़े में खेलना है। इस मैच को जीतना मुंबई के लिए आसाना नहीं होगा क्योंकि गुजरात भी इस सीजन फॉर्म में है। लेकिन इसी बीच मुबंई इंडियंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है।
दरअसल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जोधपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया। युवती ने खिलाड़ी पर शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप का आरोप लगाया है। जिस अब पुलिस तेजी से जांच कर रही है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
खिलाड़ी पर लगा दुष्कर्म का आरोप
दरअसल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा रह चुके खिलाड़ी शिवालिक शर्मा की बात हो रही है। उन पर उनकी मंगेतर ने रोप का आरोप लगाया है। जोधपुर की युवती ने यह मामला 2 जनवरी 2024 को कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज कराया था।
उनके अनुसार शिवालिक शर्मा ने उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया और फिर से बाद में शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद से पुलिस मामले के साक्ष्य जुटाने में लग गई थी। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया था। बता दें दोनो की अगस्त 2023 में सगाई हुई थी।
राजस्थान : IPL खिलाड़ी शिवालिक शर्मा रेप मामले में गिरफ़्तार किए गए
◆ शिवालिक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगा है #ShivalikSharma | Shivalik Sharma pic.twitter.com/ZqvsqGpCgD
— News24 (@news24tvchannel) May 5, 2025
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के अगले टेस्ट कप्तान की रेस में सिर्फ गिल और पंत, कोच गंभीर दोनों में से इस खिलाड़ी के लिए भर रहे हामी
क्या है पूरा मामला?
दरअसल क्रिकेटर युवती के अनुसार शिवालिक शर्मा और युवती की मुलाकात फरवरी 2023 में वडोदरा यात्रा के दौरान हुई थी। यह मुलाकात पहले तो बातचीत में बदली। बातचीत नजदीकियों में तब्दील हुई और दोनो परिवारोंं की रजामंजी से दोनो की अगस्त 2023 में सगाई तय हो गई।
इसका बाद युवती का कहना है कि शिवालिक 27 मई 2023 को उसके घर आया और घर में कोई नहीं था, तब उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने इस बात का विरोधकिया था तो शिवालिक ने शादी का वादा किया। युवती के अनुसार शिवालिक उसके घर 3 जून तक रुका था। उस दौरान दोनो के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने।
बाद में शिवालिक उसे मेहंदीपुर बालाजी, जयपुर और उज्जैन भी घुमाने ले गया। उस दौरान भी शिवालिक ने युवती के साथ संबंध बनाया और शादी का बात दोहराता रहा। लेकिन इसके बाद जब युवती जून में शिवालिक के घर शादी की बात करने उसके घर पहुंची तो शिवालिक के परिजनो ने केवल सगाई तोड़ी बल्कि युवती के साथ धक्का मुक्की भी की।
शिवालिक का क्रिकेट करियर
बता दें 26 साल के शिवालिक शर्मा ने एक घरेलू खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने 18 फर्स्ट क्लास मैच में 1087 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं लिस्ट ए में शिवालिक ने 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 29.27 की औसत से 322 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं टी20 की बातकी जाए तो उन्होंने 19 मैच खेले हैं जिसमें 24.92 की औसत से 349 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक आया है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। वह आखिरी बार से इस फरवरी में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: MI vs GT Match Prediction In Hindi: विजेता टीम की पहले ही हो गई हैं भविष्यवाणी, फर्स्ट इनिंग का स्कोर भी आ गया सामने