Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ब्रेट ली ने जारी की दुनिया के 10 महान खिलाड़ियों की लिस्ट, टीम इंडिया के 3 प्लेयर्स को किया शामिल

Brett Lee ने जारी की दुनिया के 10 महान खिलाड़ियों की लिस्ट, टीम इंडिया के 3 प्लेयर्स को किया शामिल

Brett Lee blind ranks crickters: क्रिकेट इतिहास में जब भी सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों का जिक्र किया जाएगा, उसमें ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली का नाम जरूर शुमार होगा। ब्रेट ली का एक्शन बहुत ही शानदार था, जिसे आज भी काफी कॉपी किया जाता है। इस तेज गेंदबाज के रफ़्तार के साथ-साथ लाइन एंड लेंथ पर नियंत्रण भी था। वहीं, बल्लेबाजों को ली अग्रेशन से भी दबा कर रखते थे।

अब ब्रेट ली (Brett Lee) एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास ले चुके हैं लेकिन बतौर कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर अभी भी जुड़े हैं। इस बीच ली यूएई के मशहूर रेडियो स्टेशन Virgin Radio Dubai में नजर आए। इस दौरान उन्होंने 10 दिग्गज क्रिकेटर्स को रैंकिंग दी। हालांकि, यह ब्लाइंड रैंकिंग थी, क्योंकि ली को यह नहीं पता था कि इसके बाद अगला खिलाड़ी कौन होने वाला है।

ब्रेट ली (Brett Lee) ने सचिन तेंदुलकर को इस क्रम पर दी जगह

Brett Lee ने जारी की दुनिया के 10 महान खिलाड़ियों की लिस्ट, टीम इंडिया के 3 प्लेयर्स को किया शामिल

क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर और ब्रेट ली (Brett Lee) के बीच काफी बड़ी राइवलरी मानी जाती थी। एक तरफ बल्ले से मास्टर अपना जौहर दिखाने के लिए मशहूर थे, वहीं ली अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए खौफ बने हुए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में ली का सामना तेंदुलकर से 44 बार हुआ और इस दौरान उन्होंने 14 बार भारतीय दिग्गज को आउट किया।

हालांकि, जब उनके सामने ब्लाइंड रैंकिंग में पहला ही नाम सचिन तेंदुलकर का आया तो वो जोर से हंस पड़े और फिर सचिन को सीधे नंबर 1 रैंक दी। इससे पता चलता है कि ब्रेट ली की नजर में भी सचिन से बड़ा कोई क्रिकेटर नहीं है।

अन्य 9 खिलाड़ियों को ब्रेट ली ने इस तरह किया रैंक

सचिन तेंदुलकर के बाद, शो के होस्ट ने शेन वॉर्न का नाम लिया, जो ब्रेट ली (Brett Lee) के पूर्व साथी हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई साल साथ में भी खेले थे। वॉर्न को ली ने नंबर 3 पर रैंक किया। इसके बाद, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस का नाम आया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज ने नंबर 2 रखा। वहीं, भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी को ब्रेट ली ने नंबर 7 पर रखा, जो धोनी की जर्सी का नंबर भी है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन को ब्रेट ली ने नंबर 8 पर रखा। इंग्लैंड के जो रुट को ली ने पांचवीं रैंक दी। बता दें कि रुट टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम को इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नंबर 6 पर रखा।

ब्रेट ली (Brett Lee) ने अपने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को नंबर 9 पर रखा। हालांकि, ली ने इसके लिए माफ़ी भी मांगी, क्योंकि उनके पास अन्य कोई पोजीशन टॉप में नहीं थी। इसके बाद, विराट कोहली का नाम आया और ब्रेट ली ने कहा कि वो निश्चित रूप से टॉप 5 में रहेंगे और उन्हें चौथी रैंक दी। इसके बाद, आखिरी में ब्रायन लारा का नाम आया, जिन्हें शेष एक स्थान यानी 10वें पर रखा गया।

ब्रेट ली द्वारा ब्लाइंड रैंक के आधार टॉप 10 खिलाड़ी

  1.  सचिन तेंदुलकर
  2. जैक कैलिस
  3. शेन वॉर्न
  4. विराट कोहली 
  5. जो रुट
  6. वसीम अकरम
  7. एमएस धोनी
  8. मुथैया मुरलीधरन
  9. रिकी पोंटिंग
  10. ब्रायन लारा

FAQs

ब्रेट ली ने क्रिकेटर्स की ब्लाइंड रैंकिंग में विराट कोहली को कौन सा स्थान दिया?
चौथा
ब्रेट ली के द्वारा ब्लाइंड रैंकिंग में सबसे अंतिम स्थान पर किस खिलाड़ी को जगह मिली?
ब्रायन लारा

यह भी पढ़ें: BCCI अध्यक्ष ने तोड़ी चुप्पी, बताया रणजी में कहर बरपाने वाले आकिब नबी को कब मिलेगा टीम इंडिया में डेब्यू

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!