T20 World Cup 2026 – टीम इंडिया (Team India) ने एशिया कप 2025 (Asia Cup) में धमाकेदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। और अब क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स की नजर अब अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) पर टिकी हुई है। दरअसल, भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में होने वाला यह टूर्नामेंट फरवरी 2026 में खेला जाएगा।
ऐसे में एशिया कप (Asia Cup) में कुछ खिलाड़ियों ने इतनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है कि उनकी जगह अब लगभग पक्की मानी जा रही है। खासकर आठ भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीत लिया है और अब वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत की उम्मीदों का केंद्र होंगे।
सूर्यकुमार यादव – कप्तान और भरोसे का नाम
एशिया कप 2025 (Asia Cup) में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों का जलवा देखने को मिला। उन्होंने अपनी विस्फोटक बैटिंग और सटीक रणनीति से उन्होंने टीम को मजबूती दी है। लिहाज़ा यही कारण है कि वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में कप्तान के तौर पर उनकी जगह पक्की हो सकती है।
Also Read – टीम इंडिया की किस्मत बदलेगी? BCCI ने हटाई आगरकर कमेटी, अब ये 5 दिग्गज चुनेंगे खिलाड़ी
शुभमन गिल – भविष्य का स्तंभ
सूर्य के अलावा गिल को एशिया कप (Asia Cup) में उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने इसे बखूबी निभाया। दरअसल, उनकी क्लासिक बल्लेबाजी और नई सोच टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में गिल को कप्तान का सबसे बड़ा सहारा माना जा सकता है।
अभिषेक शर्मा – दमदार ऑलराउंडर
तो वहीं अभिषेक शर्मा ने एशिया कप (Asia Cup) में बल्ले से भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाते आये है। लिहाज़ा उनका आक्रामक अंदाज पावरप्ले में विरोधी टीमों पर दबाव बना देता है। और तो और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को देखते हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में उनकी जगह लगभग तय है।
रिंकू सिंह – फिनिशर का भरोसा
हालांकि रिंकू सिंह को एशिया कप (Asia Cup) में ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन ये कमाल की बात रही कि एशिया कप का विनिंग शॉट उनके ही बल्ले से निकला। लिहाज़ा आखिरी ओवरों में बड़े शॉट्स लगाने की उनकी क्षमता भारत के लिए एक बड़ा हथियार है। ऐसे में यही कारण है कि चयनकर्ता अब उन्हें लंबे समय तक टीम का हिस्सा माने जा सकते है।
तिलक वर्मा – नई पीढ़ी का सितारा
और तो और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एशिया कप (Asia Cup) के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी जित की वजह वही बने हुए थे। लिहाज़ा उनकी बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया कि वह आने वाले सालों में भारत की मिडिल ऑर्डर का स्तंभ बन सकते है।
संजू सैमसन – पहली पसंद विकेटकीपर
एशिया कप (Asia Cup) में संजू सैमसन का बल्ला और ग्लव्स दोनों ने टीम को मजबूती दी। उनकी विकेटकीपिंग और तेज़ स्ट्राइक रेट ने उन्हें पहली पसंद विकेटकीपर बना दिया है। अगर ऋषभ पंत पूरी तरह फिट नहीं होते तो सैमसन का वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) खेलना लगभग तय है।
जसप्रीत बुमराह – भारत की रफ्तार
इसके अलावा बुमराह का नाम टीम इंडिया (Team India) की बॉलिंग लाइनअप का सबसे अहम हिस्सा है। एशिया कप (Asia Cup) में भी उन्होंने अपने अनुभव और शानदार गेंदबाजी से मैच जिताए। वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026 में उनकी मौजूदगी टीम के लिए सबसे बड़ा हथियार हो सकती है।
कुलदीप यादव – स्पिन का मास्टर
एशिया कप (Asia Cup) में कुलदीप यादव ने लगातार विकेट निकालकर दिखाया कि वह भारत के स्पिन अटैक की रीढ़ हैं। लिहाज़ा, उनकी चाइनामैन गेंदबाजी किसी भी विपक्षी बल्लेबाज के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में उनका खेलना तय है।
संछेप में
एशिया कप 2025 (Asia Cup) ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के आठ खिलाड़ी — सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव — वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की टीम में लगभग पक्के हो चुके हैं। ऐसे में अब सवाल सिर्फ बाकी स्लॉट्स का है, लेकिन इन आठ खिलाड़ियों पर पूरा देश भरोसा कर सकता है।
Also Read – 3 अहम कारण क्यों रोहित शर्मा को बाहर कर शुभमन गिल को बना देना चाहिए भारत का ODI कप्तान