IPL 2025: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के लिए क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया। 5 दिनों में इसकी शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट के बाद फैंस का फेवरेट टी20 लीग आईपीएल (IPL 2025) का भी आगाज हो जाएगा। मार्च में क्रिकेट का सबसे बड़ा टी20 लीग आईपीएल शुरु होगा।
इसके लिए हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को अपना कप्तान घोषित किया है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और उपकप्तान की घोषणा हो गई है। इन खिलाड़ियों को टीम की कप्तानी और उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।
हार्दिक संभालेंगे MI की कप्तानी
चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के बाद आईपीएल (IPL 2025) का आगाज हो जाएगा। जिसके लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक बार फिर से टीम की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी है। बता दें हार्दिक पिछले साल मुंबई के कप्तान बने थे। हालांकि उसके बाद फैंस में विरोध देखने को मिला था।
फ्रेंचाइजी के इस फैसले के बाद हार्दिक पांड्या और टीम को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिस कारण टीम का प्रदर्शन काफी दयनीय था। टीम के इस प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक इस आईपीएल (IPL) सीजन के टीम के कप्तान नहीं होंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हार्दिक ही IPL 2025 में मुंबई के कप्तान होंगे।
सूर्या होंगे MI के उपकप्तान!
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडिया के स्टार बल्लेबाज और भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्या कुमार यादव (Suryakumar Yadav) उपकप्तान हो सकते हैं। सूर्या पहले भी मुंबई इंडियंस के कप्तान रह चुके हैं।
उन्होंने कई बार कप्तानी की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी भी की है। जिस कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या को ही एक बार फिर से मुंबई (Mumbai Indians) का उपकप्तान बनाया जाएगा।
पहले मैच से बाहर होंगे हार्दिक पांड्या
बता दें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं हैं। हार्दिक पर आईपीएल 2025 के पहले मैच के लिए बैन लगा है।
दरअसल पिछले साल आईपीएल में हार्दिक पर 3 मैच स्लो ओवर रेट के लिए आगामी एक मैच का बैन लगाया गया था। चूकि पिछले सीजन के अंतिम मैच में यह फैसला सुनाया गया था जिस कारण इस सीजन का पहला मैच हार्दिक नहीं खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले मालामाल हुआ टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, सैलरी पैकेज में हुआ 300% का बढ़ावा