Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम में बदलाव, घायल खिलाड़ी की जगह नए चेहरे को मौका

Changes in the team during the T20 World Cup, a chance for a new face in place of the injured player

इस समय भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आयोजन हो रहा है और इसमें काफी दमदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इस बार के टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों के इंजर्ड होने की वजह से टूर्नामेंट में कुछ टीमों का प्रदर्शन थोड़ा फिंका नजर आ रहा है और हाल ही में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी के इंजर्ड होने की खबर ने फैंस को और चिंता में डाल दिया है।

यह खिलाड़ी हुई इंजर्ड

बता दें कि बीते कुछ समय में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी इंजर्ड हुए हैं और इसी कड़ी में अब साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की स्टार मैरिज़ेन कप्प (Marizanne Kapp) भी इंजर्ड हो गई हैं और टीम से बाहर हो गई हैं। दरअसल, 22 फरवरी से साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच होने जा रही यह सीरीज 22 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलने वाली है। इसके लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2025 की फाइनलिस्ट रही थी और इस टीम ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

Marizanne Kapp की जगह इस खिलाड़ी को मिला चांस

Bowling all-rounder and former SA U19 Women player Fay Cowling has been named in place of Marizanne Kapp.
Bowling all-rounder and former SA U19 Women player Fay Cowling has been named in place of Marizanne Kapp.

बता दें कि मैरिज़ेन कप्प (Marizanne Kapp) को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंदबाजी करने में काफी परेशानी हो रही थी और इस समय वो बीमार हैं। इस वजह से उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है और उनकी जगह फे काउलिंग को टीम में शामिल किया गया है। मालूम हो कि बॉलिंग ऑलराउंडर और पूर्व SA U19 महिला खिलाड़ी फे काउलिंग को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला टीम फाइनल, स्मृति-हरमनप्रीत समेत कई स्टार्स शामिल

ये-ये खिलाड़ी भी हैं शामिल

आगामी साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका विमेंस टीम के स्क्वॉड में लॉरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में टैज़मिन ब्रिट्स, फे काउलिंग, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डेरकसेन, लारा गुडॉल, अयांडा हलुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, क्लो ट्रायोन और फेय टुनिक्लिफ को खेलने का चांस मिला है। तो देखना होगा कि यह सीरीज कौन जीतेगा।

पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका विमेंस टीम का स्क्वॉड

लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), टैज़मिन ब्रिट्स, फे काउलिंग, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डेरकसेन, लारा गुडॉल, अयांडा हलुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, क्लो ट्रायोन और फेय टुनिक्लिफ।

FAQs

साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का कप्तान कौन है?

लॉरा वोल्वार्ड्ट

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का पावर हिट, सिक्स लगते ही बहने लगा पानी, टूटी पाइपलाइन का VIDEO वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!