England Test Series : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इस दौरे पर टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस दौरे पर कई खिलाड़ियों का टीम में डेब्यू होने जा रहा है. वहीं कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि आखिर कौन खिलाड़ी होगा जो रोहित की जगह बल्लेबाजी करेगा.
दरअसल कोच गौतम गंभीर ने इस दौरे के लिए टॉप 3 बल्लेबाजों की सूची तैयार कर ली है. रिपोर्ट्स की माने तो ये तीन खिलाड़ी की पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर खेलते हुए नज़र आने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं इस सूची में किसका होगा नाम.
ये दो खिलाड़ी करेंगे ओपन
इंग्लैंड दौरे पर ओपन बल्लेबाजी करते हुए टीम के युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल नजर आ सकते हैं. जायसवाल एक धाकड़ ओपनर हैं. आईपीएल में भी उन्होंने शानदार पारियां खेली है. जायसवाल ने टीम के लिए कई अहम मुकाबले भी खेले हैं ऐसे में कोच गंभीर की पहली पसंद यशस्वी जायसवाल ही होने वाले हैं.
जायसवाल के साथ टीम इंडिया के लिए ओपन बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल नजर आ सकते हैं. राहुल टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं. ऐसे में राहुल कोच की ओपनिंग में पहली पसंद होंगे.
नंबर तीन पर ये खिलाड़ी मचाएगा धमाल
वहीं नंबर तीन की बात करे तो इस मुकाबले के नंबर तीन पर एक धांसू खिलाड़ी को मौका मिलने जा रहा है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आईपीएल में धमाल मचाने वाले गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन हैं. साईं सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए अबतक डेब्यू नहीं किया है. घरेलू क्रिकेट में सुदर्शन ने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसको देखते हुए उन्हें टीम में जगह दी गई. अब ये माना जा रहा है कि उन्हें कोच गंभीर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतार सकते हैं.
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
हबमैन गिल (C), ऋषभ पंत (VC और WK), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (WK), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
कब होंगे मुक़ाबले
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सेलेक्ट होकर भी एक मैच नहीं खेलेंगे ये 3 खिलाड़ी, गिल नहीं देंगे प्लेइंग XI में मौका