Confirmed, 5 players retained, RTM will be imposed on one, CSK and Mumbai Indians are retaining these 5 players.

CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट दुनिया की सबसे महंगी और पॉपलुर टी20 लीग है। जिसके चलते आईपीएल में खेलना सभी खिलाड़ी का सपना होता है। जिसके चलते आईपीएल में खेलने के लिए क्रिकेट दुनिया के सभी खिलाड़ी ही अपना नाम आईपीएल के ऑक्शन में देते हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों की ही किस्मत चमक पाती है और उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है।

बता दें कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) शुरू होने में अभी कई महीनों का समय है। लेकिन इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए कुछ बदलाव किए हैं। जिसके चलते अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस इन 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

मेगा ऑक्शन में हो सकता है बदलाव

हुआ कंफर्म, 5 खिलाड़ी रिटेन, तो एक पर लगेगा RTM, इन 5-5 खिलाड़ियों को CSK और मुंबई इंडियंस कर रही रिटेन 1

आईपीएल 2025 (IPL 2025) मेगा ऑक्शन दिसंबर में होना है। लेकिन इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि, ऐसा माना जा रहा है कि, बीसीसीआई मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए अब सभी टीमों को 5 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति देने जा रही है।

जबकि इसके साथ 1 खिलाड़ी को RTM कार्ड के जरिए अपने टीम में शामिल कर सकती है। बता दें कि, इससे पहले मेगा ऑक्शन में महज 4 खिलाड़ियों को ही टीमें रिटेन कर पाती थी। हालांकि, अब यह नियम बहुत जल्द बदल सकता है।

Advertisment
Advertisment

CSK कर सकती है इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन

बता दें कि, 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम से 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जिसमें रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी और शिवम दुबे का नाम शामिल हो सकता है। क्योंकि, सीएसके के यह 5 खिलाड़ी टीम में सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जिसके चलते इन्हें सीएसके टीम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है।

मुंबई इंडियंस इन 5 को कर सकती है रिटेन

जबकि आईपीएल की दूसरी सफल टीम मुंबई इंडियंस अपने स्क्वाड से 5 बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और टिम डेविड का नाम शामिल हो सकता है। क्योंकि, ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इन खिलाड़ियों के अलावा बाकी के सभी प्लेयरों को अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।

Also Read: इंस्टाग्राम पर सरेआम कपड़े उतारने वाली खिलाड़ी ने दिखाया जलवा, 24 गेंदों में बॉलर्स का काम तमाम, 141 की स्ट्राइक रेट से ठोका शतक