Asia Cup 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के तीन दिग्गजों ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल तीनों अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद इनमें से कोई भी एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में खेलते दिखाई नहीं दे सकेगा।
आईपीएल 2025 में कमाल कर रहे हैं रोहित, कोहली और केएल
src="https://hindi.sportzwiki.com/wp-content/uploads/2025/05/Untitled-design-45.jpg" alt="rohit sharma virat kohli and kl rahul " width="1200" height="675" />
आईपीएल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब तक 10 मैचों में 32 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट के साथ 293 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 11 मैचों में 505 रन बना चुके हैं। विराट ने 63 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है।
विराट ने इस दौरान सात बार 50 का आंकड़ा पार किया है। केएल (KL Rahul) की बात करें तो उन्होंने अब तक 9 मैचों में 371 रन बनाए हैं। राहुल के बल्ले से भी तीन अर्धशतक आए हैं। राहुल का औसत 53 और स्ट्राइक रेट 146 का रहा है।
इस वजह से नहीं खेल सकेंगे यह तीनों खिलाड़ी
बता दें कि एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया है। इस वजह से यह खेलते दिखाई नहीं दे सकेंगे। वहीं केएल राहुल को साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। इसके चलते उनका भी खेलते नजर आना पूरी तरह से नामुमकिन है।
सितंबर के महीने में खेला जाएगा Asia Cup 2025
एशिया कप 2025 एशिया कप का 17वां संस्करण होने जा रहा है और यह सितंबर के महीने में होगा। इसे होस्ट करने की जिम्मेदारी इंडिया को सौंपी गई है। लेकिन कुछ कारणों की वजह से इंडिया इसे किसी न्यूट्रल वेन्यू पर होस्ट कर सकता है।
इस वजह से होगा टी20 फॉर्मेट में आयोजन
दरअसल, साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। इस बार का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। यही कारण है कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने इस बार के एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में करवाने का निर्णय किया है, ताकि एशिया की टीमों को तैयारी का एक अच्छा मंच मिल सके।
इसी के चलते इसमें रोहित, कोहली और विराट खेलते दिखाई नहीं दे सकेंगे है। लास्ट टाइम इसका आयोजन 2023 में हुआ था और वह वनडे फॉर्मेट में किया गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया ने ट्राफी पर कब्जा किया था।
इंडिया ने जीते हैं आठ टाइटल
बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। इंडियन टीम ने दो-चार नहीं बल्कि 8 बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इंडिया ने सात बार इस वनडे फॉर्मेट में तो एक बार टी20 फॉर्मेट में अपने नाम किया है। वहीं इसकी दूसरी सबसे सफल टीम श्रीलंका है, जिसके नाम 6 टाइटल हैं।
यह भी पढ़ें: WTC 2025-27 के भारत का शेड्यूल का हुआ ऐलान, 6 टीमों से खेलेगी सीरीज, जानें कब कहा जाएगी टीम इंडिया