Cricketer Died Due To Heart Attack: दिल का दौरा पड़ने से मौत की ख़बरें पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा आई हैं। कभी किसी को जिम करते समय तो कभी किसी को टहलते या सोते, हार्ट अटैक आया और फिर उसका निधन हो गया। क्रिकेट के मैदान पर भी ऐसी कई घटना हुई हैं, जब खिलाड़ी को लाइव मैच के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा।
ऐसा ही अब एक और मामला रत्नागिरी के चिंचखारी से सामने आया है। जहां लाइव मैच के दौरान बल्लेबाजी टीम के खिलाड़ी की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई और इसके बाद से पूरा क्रिकेट जगह दुख मना रहा है।
लाइव मैच के दौरान हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुई क्रिकेटर की मौत

क्रिकेट के मैदान पर जब भी कोई हादसा होता है तो चर्चा का विषय बन जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रत्नागिरी के चिंचखारी में हो रहे एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्लेबाजी कर रहे एक खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) आया और फिर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, दर्दनक हादसा हो गया।
इस लोकल टूर्नामेंट में स्वराज प्रतिष्ठान और कोकण नगर के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, जिसका लाइव प्रसारण हो रहा था। स्वराज प्रतिष्ठान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और उसी दौरान प्रवीण पवार क्रीज पर नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर खड़े थे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंदबाज गेंद डालता है और बल्लेबाज सामने की तरफ शॉट खेलता है। शॉट सही से टाइम नहीं हुआ और गेंद वापस गेंदबाज के पास चली जाती है, जिसके कारण रन लेने का कोई मौका नहीं बनता।
हालांकि, जब गेंदबाज अपने रन-अप की तरफ जा रहा होता है और कुछ दूर आगे निकल जाता है, तभी वो पीछे की तरफ मुड़कर देखता है और वापस आता है। तब वीडियो के अगले फ्रेम में देखने को मिलता है कि नॉन स्ट्राइकर प्रवीण पवार जमीन पर नीचे गिर गए हैं। अंपायर और विपक्षी टीम के अन्य खिलाड़ी उनके पास आते हैं।
हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुई प्रवीण पवार की मौत
प्रवीण पवार के अचानक गिरने से पहले तो मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को लगा कि उनको चक्कर आ रहे हैं, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति गंभीर हो गई। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, अंपायर और आयोजक तुरंत प्रवीण की ओर दौड़े और प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं नजर आया और फिर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर अनुमान लगाया है कि प्रवीण की मौत हार्ट अटैक (Heart Attack) पड़ने से हुई है। प्रवीण के मैदान पर गिरने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
आप भी देखें वीडियो:
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी प्रवीण पवार को हार्ट अटैक आया
◆ मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था, वीडियो में घटना कैद हुई
◆ अचानक गिरने के बाद मैदान पर ही उनकी मौत हो गई#Maharashtra | Cricket | Heart Attack | #Player | #ViralVideo | #Ratnagiri pic.twitter.com/1P4DFNosgk
— News24 (@news24tvchannel) February 6, 2026
बता दें कि जानकारी के अनुसार प्रवीण पवार को क्रिकेट खेलने का काफी शौक था और वो रत्नागिरी और उसके आसपास के एरिया में में होने वाले लोकल टूर्नामेंट में भाग लेते थे। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर काफी नाम कमाया था लेकिन शायद ही कभी सोचा होगा कि जिस खेल को वो इतना प्यार करते हैं, एक दिन उसी को खेलते समय उनकी मौत हो जाएगी। हार्ट अटैक (Heart Attack) के कारण इस शानदार खिलाड़ी की लाइफ का दुखद अंत हुआ।
FAQs
प्रवीण पवार कहां पर लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे थे?
प्रवीण पवार की मौत किस वजह से हुई?
यह भी पढ़ें: सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट आई सामने, गिल-जडेजा-बुमराह A कैटेगरी में, रोहित-कोहली को मिला डिमोशन