Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, अंपायर की दर्दनाक मौत से टूर्नामेंट के बीच मातम

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, Umpire की दर्दनाक मौत से टूर्नामेंट के बीच मातम

Death Of Umpire Amid Cricket Tournament: क्रिकेट का खेल फैंस को रोमांच के साथ-साथ जीत और हार के कारण हंसने व रोने के भी पल देता है। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे मातम की स्थिति बन जाती है। ऐसा ही कुछ एक लोकल टूर्नामेंट के दौरान हुआ, जिसमें मैच के दौरान एक सीनियर अंपायर की मधुमक्खियों के काटने की वजह से मौत हो गई।

यह पूरी घटना शुक्लागंज स्थित सप्रू स्टेडियम की है, जहां पर मैच के दौरान अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और इस दौरान मानिक गुप्ता नाम के अंपायर (Umpire) की मौत हो गई।

मधुमक्खियों के हमले में अंपायर (Umpire) मानिक गुप्ता की गई जान

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, Umpire की दर्दनाक मौत से टूर्नामेंट के बीच मातम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में क्रिकेट के मैदान पर खेले जा रहे स्थानीय मैच के दौरान रविवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसने खेल प्रेमियों को हिलाकर रख दिया। शुक्लागंज के सप्रू मैदान में चल रहे केडीएमए लीग क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच अचानक मधुमक्खियों का एक विशाल झुंड मैदान पर टूट पड़ा और कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे वरिष्ठ अंपायर (Umpire) मानिक गुप्ता (65) की मौत हो गई।

घटना उस समय हुई जब YMCC और Paramount टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था और खेल के बीच में एक ड्रिंक ब्रेक लिया जा रहा था। तभी बीच-बीच में मैदान पर एक बड़ी संख्या में मधुमक्घियों ने घुसकर खिलाड़ियों, अंपायरों और अन्य अधिकारियों को घेर लिया। मधुमक्खियों के हड़कंप भरे हमले से मैदान पर भय और अफरातफरी फैल गई और लोग सिर और चेहरे ढककर नीचे गिर गए और तितर-बितर भागे।

अस्पताल में अंपायर (Umpire) मानिक गुप्ता को किया गया मृत घोषित

इस हमले में सबसे अधिक प्रभावित मानिक गुप्ता हुए। वह कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के वरिष्ठ अंपायर (Umpire) थे और लगभग तीन दशक तक स्थानीय क्रिकेट मुकाबलों में अंपायर की भूमिका निभा चुके थे। अचानक हुए हमले में उन्हें कई बार मधुमक्खियों ने डंक मारा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घबड़ाहट में भीड़ भाग रही थी, लेकिन मानिक गुप्ता की हालत तेजी से बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

हमले के बाद उन्हें सबसे पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी स्थिति नाजुक बनी रही। हालत खराब होने पर उन्हें कानपुर के लाला लाजपत राय हॉस्पिटल और बाद में लक्ष्मीपत सिंघानिया कार्डियोलॉजी संस्थान में स्थानांतरित किया गया। अस्पताल पहुंचने पर ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में केवल अंपायर (Umpire) मानिक गुप्ता ही नहीं, बल्कि लगभग 15 से 20 अन्य खिलाड़ी और एक अन्य अंपायर भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए। कई खिलाड़ियों के शरीर पर मधुमक्खियों ने डंक मारे और वे गंभीर रूप से प्रभावित हुए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया।

क्षेत्रीय क्रिकेट समुदाय और स्थानीय पुलिस ने जताया दुख

क्षेत्रीय क्रिकेट समुदाय और स्थानीय पुलिस ने दोनों ही इस घटना पर गहरा दुख जताया। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस दुखद हादसे से खेल जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कपूर ने कहा किअंपायर  (Umpire) मानिक गुप्ता ने अपने जीवन में खेल के प्रति समर्पण दिखाया और स्थानीय क्रिकेट को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि संगठन उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुमक्खियों के अचानक हमले ने मैच को भयंकर और अनपेक्षित दुर्घटना में बदल दिया, जिससे मैदान पर मौजूद हर किसी के लिए सुरक्षा के सवाल उठ खड़े हुए। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसी अप्रत्याशित आपदा से पहले ही बचाव के उपाय किये जा सकें।

FAQs

मैच के दौरान अंपायर पर किसने हमला किया?
मधुमक्खियों ने

यह भी पढ़ें: एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर से भारत-पाक मैच, जानिए पूरा गणित

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!