भारत एक ऐसा देश है, जहां की आबादी करीब 140 करोड़ है और इन 140 करोड़ में से कई करोड़ लोग अपने बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना जरूर देखते हैं। उनमें से कई का यह सपना पूरा हो जाता है और कई सिर्फ गलियों में खेल कर रह जाते हैं। चुंकि यहां पर लिमिट से ज्यादा कॉम्पिटिशन है।
इसके चलते कई भारत छोड़ अन्य देशों के लिए खेलना शुरू कर देते हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे ही क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत छोड़ किसी अन्य देश के लिए क्रिकेट खेल रहा है।
ये खिलाड़ी खेल रहा है दूसरे देश के लिए क्रिकेट
दरअसल, हम जिस क्रिकेट की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि नॉर्वे के स्टार ऑल राउंडर पृथ्वी भारत (Prithvi Bhart) हैं। मालूम हो कि पृथ्वी भारत नॉर्वे के ट्रोम्सो में जन्मे हैं और उन्होंने साल 2019 में इस टीम की ओर से डेब्यू किया था। उनका जन्म 1994 में हुआ था और इस समय उनकी उम्र 30 साल है। जानकारी के अनुसार उनके माता-पिता काफी समय पहले ही भारत को छोड़ नॉर्वे शिफ्ट हो गए थे। इस वजह से उनका जन्म वहीं हुआ।
इस वजह से रखा पृथ्वी भारत नाम
जानकारी के अनुसार पृथ्वी भारत के माता-पिता ने भले ही भारत को छोड़ नॉर्वे शिफ्ट होने का फैसला कर लिया। मगर उनके मन से भारत का प्रेम नहीं गया और भारत से जुड़ा महशुस करने के लिए उन्होंने अपने बेटे का नाम पृथ्वी भारत रख दिया। ज्ञात हो कि पृथ्वी भारत ने साल 2019 में नॉर्वे की ओर से डेब्यू किया था और उन्होंने कुल 10 मैच खेले थे।
पृथ्वी भारत ने खेले हैं कुल दस मैच
मालूम हो कि 30 वर्षीय पृथ्वी भारत ने नॉर्वे क्रिकेट टीम की ओर से साल 2019 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वह साल 2021 तक खेलते दिखाई दिए थे। इस दौरान तक उन्होंने 10 मुकाबले खेले थे। इन 10 मैचों में उन्होंने 5.86 की इकॉनमी से रन देकर 7 विकेट लिया था। इस बीच उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 29 रन देकर 2 विकेट रहा था। हालांकि इस बीच उन्होंने बल्ले से काफी निराश किया था। 4 पारियों में उन्होंने केवल 5 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 2 रन था।