IPL 2025
IPL 2025

IPL 2024 के समाप्त होने के बाद सभी टीमें खुद को IPL 2025 के लिए तैयार कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन टीमों का प्रदर्शन IPL 2024 में आशा के अनुरूप नहीं रहा था। वो टीमें अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती हैं। कहा जा रहा है कि, कई टीमें IPL 2025 के पहले अपने कप्तान और मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव करती हुई दिखाई दे सकती हैं।

खबर आ रही है कि, IPL इतिहास की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक CSK के बारे में भी यह खबर आ रही है कि, मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 के पहले टीम के कप्तान को हटाकर दूसरे दिग्गज को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से पहले हट सकते हैं ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी कर चुके अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक कप्तान के तौर पर औसत दर्जे का काम किया था। इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने कई मैचों में खराब कप्तानी की और इसी वजह से टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाई। ऋतुराज गायकवाड़ के इस प्रदर्शन को देखने के बाद कहा जा रहा है कि, अब IPL 2025 में मैनेजमेंट इन्हें टीम के कप्तान के पद से हटा सकती है।

फाफ डु प्लेसिस को सौंपी जा सकती है कप्तानी

IPL 2025 के बारे में कहा जा रहा है कि, इस सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट के द्वारा कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो CSK एक बार फिर से फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) को स्क्वाड में शामिल कर सकती है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, CSK की मैनेजमेंट इन्हें अब RCB से रिटेन कर सीधे ही टीम की कप्तानी सौंप सकती है। डु प्लेसिस इस समय RCB के कप्तान हैं और बतौर कप्तान इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है।

कुछ इस प्रकार है Faf Du Plessis का करियर

अगर बात करें दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने कई आईपीएल टीमों के लिए खेला है और बतौर बल्लेबाज बेहद ही शानदार खेल दिखाया है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 145 मैचों की 138 पारियों में 136.4 के स्ट्राइक रेट और 36.00 की औसत से 4571 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 37 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

इसे भी पढ़ें – चंद पैसों के लिए बिक गया ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, अपने मुल्क से गद्दारी कर इंग्लैंड से क्रिकेट खेल रहा बाबर आज़म का भाई

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...