Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ़-साफ़ बताया, धोनी IPL 2025 खेलेंगे या नहीं

CSK CEO Kasi Vishwanathan clearly told whether Dhoni will play IPL 2025 or not

CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की चर्चा काफी तेज हो गई है। क्योंकि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते सभी टीमों में बदलाव तय माने जा रहे हैं। मेगा ऑक्शन के चलते इस बार सभी टीमें 4-6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं।

जिसके चलते आईपीएल 2025 (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खेलेंगे या नहीं। इस बात पर जमकर चर्चा चल रही है। लेकिन इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ (CEO) काशी विश्वनाथन (K Viswanathan) ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने बताया है कि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में धोनी खेलेंगे या नहीं।

CSK के CEO का बड़ा बयान

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ़-साफ़ बताया, धोनी IPL 2025 खेलेंगे या नहीं 1

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के सीईओ (CEO) काशी विश्वनाथन (K Viswanathan) ने मेगा ऑक्शन और आईपीएल में अनकैप्ड रूल को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हमने इसके लिए अनुरोध नहीं किया है। बीसीसीआई ने खुद हमें बताया है कि ‘अनकैप्ड प्लेयर नियम’ रखा जा सकता है। बस इतना ही उन्होंने अभी तक कुछ भी घोषित नहीं किया है।” विश्वनाथन के इस बयान से यह मालूम पड़ता है कि, आईपीएल 2025 में अनकैप्ड रूल को लागु किया जा सकता है।

धोनी खेल सकते हैं आईपीएल का अगला सीजन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 43 साल के हो गए हैं। जिसके बाद भी उनके फैंस उन्हें आईपीएल 2025 में खेलना देखना चाहते हैं। जिसके चलते उम्मीद है कि, धोनी अब अनकैप्ड रूल के तहत सीएसके में रिटेन हो सकते हैं।

क्योंकि, अनकैप्ड रूल के हिसाब से अगर जो खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका है और उसे अभी 5 साल का समय नहीं हुआ है। तो उस खिलाड़ी को अनकैप्ड माना जाएगा। जिसके चलते धोनी को अनकैप्ड रूल के मेगा ऑक्शन में सीएसके अपनी टीम में रिटेन कर सकती है।

आईपीएल 2024 में छोड़ दी थी कप्तानी

सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। क्योंकि, उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीताया है। लेकिन आईपीएल 2024 में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी और अब टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। हालांकि, धोनी अभी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं।

Also Read: पाकिस्तान के विकेटकीपर ने अपने मुल्क को अचानक दिया धोखा, अब हमेशा के लिए अमेरिका के लिए खेलने का किया ऐलान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!