CSK

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल क्रिकेट में अब तक 5 ख़िताब अपने नाम किए है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक सभी आईपीएल ख़िताब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में ही अपने नाम किया है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब साल 2023 में जीता था.

साल 2024 के आईपीएल (IPL 2024) सीजन शुरू होने से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी टीम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौंप दी थी लेकिन अब मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले फ्रेंचाइजी की कप्तानी धोनी से छिनकर अपने इस चहेते खिलाड़ी को प्रदान कर सकते है.

Advertisment
Advertisment

ऋतुराज गायकवाड़ से छिन सकती है CSK की कप्तानी

CSK

 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में आईपीएल 2024 के सीजन में फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन काफी औसतन रहा था. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 के सीजन में प्ले ऑफ़ स्टेज के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. जिसके बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी ऋतुराज गायकवाड़ से कप्तानी छिनकर किसी अन्य खिलाड़ी को लीडरशीप रोल के लिए देख सकती है.

महेंद्र सिंह धोनी अपने इस चहेते को दे सकते है CSK की कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 के सीजन में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अब तक किसी भी तरीके का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

Advertisment
Advertisment

कुछ सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम मैनेजमेंट टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपने फ्रेंचाइजी में अपने शामिल करके उन्हें फ्रेंचाइजी की कप्तानी देने के बारे में विचार कर रही है. जिस कारण से सोशल मीडिया पर यह भी खबरें खूब ट्रेंड हो रही है कि धोनी (MS Dhoni) अपने चहेते को फ्रेंचाइजी की कप्तानी प्रदान कर सकते है.

ऋषभ पंत बन सकते है CSK का हिस्सा

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बात करें तो आईपीएल क्रिकेट में उन्होंने अब तक केवल दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी का ही प्रतिनिधित्व किया है लेकिन बतौर खिलाड़ी या बतौर कप्तान भी ऋषभ अब तक अपनी फ्रेंचाइजी को आईपीएल का खिताब जितवाने में असमर्थ रहे है. जिस कारण से ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत भी आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का रुख़ कर सकते है.

यह भी पढ़े: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित, केएल राहुल की छुट्टी, तो 6 घातक ऑलराउंडर्स को मौका