Posted inक्रिकेट न्यूज़

फ्लॉप खिलाड़ियों के लिए गंगाजल का काम करती है CSK टीम, इन 3 खिलाड़ियों के धो चुकी पाप, आज हैं सुपरस्टार

CSK

आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। शुरुआत का पहला मुकाबला कोलकाता और बेंगलुरु के बीच खेला गया। वहीं, आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ खेला। इसमें मुंबई को हार मिली और चेन्नई ने मुकाबले को शानदार तरीके से अपने नाम किया। आज आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि पूरे सीजन में फ्लॉप साबित हुए थे लेकिन CSK के साथ जुड़ने के बाद उनकी किस्मत बदल गई और वे आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।

अजिंक्य रहाणे

CSK

सूची में सबसे पहला नाम आता है कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का। आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में मुंबई इंडियंस के साथ उन्होंने की थी। मुंबई से चेन्नई पहुंचने तक का सफर रहाणे के लिए काफी कठिन रहा। कई सीजन ऐसे रहे जहां रहाणे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन जैसे ही रहाणे चेन्नई के साथ जुड़े, उनकी किस्मत बदल गई और उनके खेल में काफी सुधार आ गया। साल 2023 और 2024 में रहाणे सीएसके के साथ जुड़े थे, जहां उन्होंने साल 2023 में 172.48 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, तो वहीं साल 2024 में 123.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

रॉबिन उथप्पा

वहीं, इस सूची में अगला नाम आता है रॉबिन उथप्पा का। उथप्पा आज एक सुपरस्टार बन चुके हैं। हालांकि, वह आईपीएल की किसी भी टीम का हिस्सा तो नहीं हैं, लेकिन फिर भी चेन्नई की टीम उनके लिए काफी भाग्यशाली साबित हुई थी। साल 2008 में रॉबिन उथप्पा ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल की शुरुआत की थी। मुंबई से चेन्नई पहुंचने तक रॉबिन उथप्पा को भी काफी समय लग गया।

इस दौरान उन्होंने कोलकाता के साथ भी काफी लंबा वक्त बिताया। साल 2021 में उथप्पा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े और साल 2022 तक टीम का हिस्सा रहे। साल 2021 में खेले चार मुकाबलों में उन्होंने 115 रन बनाए थे, जहां उनका स्ट्राइक रेट 136.20 का था। वहीं, साल 2022 में उनका स्ट्राइक रेट 134.50 तक पहुंच गया था।

तुषार देशपांडे

इस सूची में अगला नाम आता है तेज़ गेंदबाज तुषार देशपांडे का। तुषार देशपांडे के पास अनुभव की कमी थी, लेकिन फिर भी चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें मौका दिया। तुषार ने साल 2020-21 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल की शुरुआत की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 5 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्हें सिर्फ तीन ही विकेट मिले थे। साल 2022 में तुषार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया।

साल 2022 में उन्हें केवल दो मुकाबले खेलने का मौका मिला, लेकिन 2023 और 2024 तुषार देशपांडे के लिए बेहद खास रहे। साल 2023 में उन्होंने 21 विकेट चटकाए, तो वहीं साल 2024 में उन्होंने 17 विकेट लिए। फिलहाल, इस आईपीएल सीजन में तुषार राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें : इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की IPL में बदतमीजी, महिला का रेप करने की कोशिश, तुरंत पुलिस ने पकड़ा

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!