CSK vs PBKS Streaming Guide: आईपीएल 2026 में 3 अप्रैल को दो जबरदस्त टीमों की टक्कर होने वाली है। एक तरफ पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स होगी, दूसरी तरफ पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जो सीएसके का होम ग्राउंड भी है।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि उसे अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में एमएस धोनी के बिना CSK की हालत काफी खराब नजर आई थी और बल्लेबाजी में ज्यादातर धुरंधर फ्लॉप हो गए थे। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने अपने घरेलू मैदान में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी।
CSK vs PBKS का हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच – 32
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 16
पंजाब किंग्स ने जीते – 16
टाई – 0
बेनतीजा – 0
CSK vs PBKS मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। खराब मौसम या किसी अन्य कारण से देरी नहीं हुई तो टॉस शाम 7 बजे होगा। वहीं, मुकाबले की शुरुआत आधे घंटे बाद यानी शाम 7:30 बजे से होगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की बात करें तो यहां स्पिनर्स के लिए मददगार परिस्थितियां मानी जाती है लेकिन पिछले कुछ मैचों से बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है और जमकर रन भी बने हैं।
ओवरऑल यहां पर 91 आईपीएल मैच हुए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 51 जीत दर्ज की हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम 41 जीत हैं। टॉस जीतने वाली टीम ने 47 और टॉस हारने वाली टीम ने 44 मुकाबले जीते हैं। यहाँ का औसत स्कोर करीब 165 का है।
CSK vs PBKS मैच लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कैसे देखें?
आईपीएल का काफी सारे लोग परिवार के साथ टीवी पर मैच देखकर लुत्फ़ उठाते हैं, क्योंकि अपने लोगों के साथ मुकाबले का मजा दोगुना हो जाता है। CSK vs PBKS मैच भी टीवी पर ब्रॉडकास्ट होगा और इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स ने क्षेत्रीय भाषाओं के आधार चैनल बाँट रखे हैं और लोग अपनी पसंद के हिसाब से कमेंटरी का मजा ले सकते हैं।
CSK vs PBKS मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोस्टार ऐप पर ले सकते हैं। इस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें कई फीचर भी हैं और उनका इस्तेमाल करते हुए मुकाबला देखने का अनुभव और शानदार बनाया जा सकता है। अगर ऐप का इस्तेमाल नहीं करना है और तो जियोस्टार की साइट पर भी स्ट्रीमिंग होगी। इसका लुत्फ़ आप मोबाइल और लैपटॉप दोनों के माध्यम से ले सकते हैं। हालांकि, यह फ्री सर्विस नहीं और आपको पेड सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
CSK vs PBKS मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर : राहुल चाहर
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्या