CSK: आईपीएल की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। फैंस के पसंदीदा लीग को शुरु होने में 2 हफ्ते का भी समय नहीं बचा है। सभी फ्रेंचाइजी लीग की तैयारियों में जुट चुकी है। आईपीएल के शुरु होने से पहले फ्रेंचाइजी अपनी प्लेइंग इलेवन लगभग-लगभग तैयार कर चुकी है।
वहीं अगर फैंस की सबसे पसंदीदा टीम में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेइंग के इलेवन के बारे में बात करने वाले हैं जोकि इस साल अपने छठवें आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK ) इस सीजन अपना पहला मैच 23 मार्च को अपनी चीर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी। जिसमें टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस साल बतौर इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं। वह उम्र के इस पड़ाव पर हैं जहां से वह अपने करियर का अंत कभी भी कर सकते हैं।
हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि धोनी इस साल शायक आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। जिस कारण फ्रेंचाइजी नए विकेटकीपर को प्लेइंग में शामिल करना चाहेगी।
इस खिलाड़ी करेगा विकेटकीपिंग
22 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल (IPL) के 18वें सीजन के लिए इस बार टीम के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी उम्मीदन विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आ सकते हैं। बल्कि उनकी जगह युवा खिलाड़ी वंश बेदी टीम के लिए विकेकीपिंग करते नजर आ सकते हैं।
हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि धोनी इस साल शायक आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। जिस कारण फ्रेंचाइजी नए विकेटकीपर को प्लेइंग में शामिल करना चाहेगी।
IPL 2025 के लिए CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, सैम करन, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।
Disclaimer: आईपीएल सीजन 2025 के लिए यह चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन है। हालांकि जल्द ही फ्रेंचाइजी अपनी प्लेइंग का ऐलान कर सकती है।