IPL 2025 CSK Playing 11: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 में कुछ खास कमाल नहीं किया था। यह टीम बीते सीजन प्लेऑफ्स तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। लेकिन इस बार यह टीम प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है और हो सकता है कि यह टीम अपनी छठी ट्रॉफी भी जीत जाए।
चूंकि इस बार यह टीम एक खतरनाक प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
तगड़ी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है CSK
अपने बीते गलतियों से सीख लेकर चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में बिल्कुल अलग प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। इस सीजन ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह टीम अपनी छठी ट्रॉफी जीतने का प्रयास कर सकती है। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी ओपनिंग की जिम्मेदारी खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल सकते हैं। वहीं उनके साथ डेवोन कॉनवे ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं।
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नंबर तीन पर रचिन रवींद्र खेल सकते हैं। वहीं 4 पर एमएस धोनी और 5 पर शिवम दुबे को खेलते देखा जा सकता है। इस प्लेइंग 11 में नंबर 6 पर राहुल त्रिपाठी फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। इसके अलावा स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा खेल सकते हैं। चेन्नई की प्लेइंग 11 में आर. अश्विन, मथीशा पथिराना, खलील अहमद और नूर अहमद को भी शामिल किया जा सकता है।
कुछ ऐसी हो सकती है चेन्नई की प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, एमएस धोनी, शिवम दुबे, राहुल त्रिपाठी, रवींद्र जड़ेजा, आर. अश्विन, मथीशा पथिराना, खलील अहमद और नूर अहमद।
आईपीएल 2025 के लिए सीएसके का स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन और आंद्रे सिद्दार्थ।