Posted inक्रिकेट न्यूज़

जिस पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा था 14 साल की बच्ची से रेप का आरोप, उसी को अपना आइडल मानते हैं DC के विपराज निगम

Vipraj Nigam
Vipraj Nigam

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आईपीएल 2025 में विपराज निगम (Vipraj Nigam) खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस टीम के लिए विपराज का प्रदर्शन बेहद ही शानदार है। विपराज निगम एक ऑलराउंडर हैं और ये लेगब्रेक गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं और इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर ये आक्रमक बल्लेबाजी भी करते हैं।

इन दिनों विपराज निगम (Vipraj Nigam) सोशल मीडिया पर अपने एक बयान की वजह से ट्रेंड हो रहे हैं और इन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल बात यह है कि, इन्होंने रेप के आरोपी एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपना आइडल बताया है।

Vipraj Nigam ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

DC's Vipraj Nigam considers the Pakistani player who was accused of raping a 14-year-old girl as his idol.
DC’s Vipraj Nigam considers the Pakistani player who was accused of raping a 14-year-old girl as his idol.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे विपराज निगम (Vipraj Nigam) के बारे में कहा जा रहा है कि, इन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर यासिर शाह को अपना आइडल बताया है। इन्होंने कहा कि, ये बचपन से ही यासिर शाह को गेंदबाजी करते हुए देख रहे हैं और इनके वीडियो को देखने के बाद ही इन्होंने लेग स्पिनर बनने का फैसला किया था। सभी समर्थक इन्हें कह रहे हैं कि, पाकिस्तानी खिलाड़ी की जगह इन्हें किसी भारतीय खिलाड़ी को अपना आइडल बताना चाहिए।

रेप के आरोपी हैं यासिर शाह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक यासिर शाह के बारे में यह खबर आई है कि, इन्हें साल 2022 में इस्लामाबाद पुलिस के द्वारा एक 14 साल की छोटी बच्ची से रेप के आरोप में आरोपी बनाया गया था। लेकिन बाद में पुलिस के द्वारा इनका नाम हटा दिया गया था। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि, राजनीतिक पकड़ की वजह से इनका नाम FIR से हटाया गया था अन्यथा ये आज जेल में होते।

इस प्रकार का है करियर

अगर बात करें विपराज निगम (Vipraj Nigam) के आईपीएल 2025 में प्रदर्शन की तो इनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार है। इन्होंने इस सत्र में खेलते हुए 3 मैचों की 3 पारियों में गेंदबाजी के दौरान 3 अहम विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो इन्होंने 235.29 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से कुल 40 रन बनाए हैं। इन्होंने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में 39 रनों की आक्रमक पारी खेली थी।

इसे भी पढ़ें – RCB के खिलाफ मुंबई इंडियंस का 1000 परसेंट जीतना हुआ कंफर्म, 2 लीजेंड्स खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन में वापसी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!