मयंक यादव को डेब्यू, तो शशांक-चक्रवर्ती को भी मौका, अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान! 1

मयंक यादव (Mayank Yadav): टीम इंडिया अभी हाल ही में श्रीलंका के दौरे पर गई थी। जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका के खिलाफ इससे पहले टीम इंडिया को द्विपक्षीय सीरीज में 1997 में हाल मिली थी। जिसके चलते श्रीलंका के खिलाफ यह करारी हार मानी जा रही है।

जबकि अब इस सीरीज में हार के चलते आने वाले समय में टीम इंडिया के स्क्वाड में हमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) को मौका मिल सकता है।

Advertisment
Advertisment

Mayank Yadav को मिल सकता है मौका

मयंक यादव को डेब्यू, तो शशांक-चक्रवर्ती को भी मौका, अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान! 2

आईपीएल 2024 से पहले मयंक यादव (Mayank Yadav) को बहुत ही कम लोग जानते थे। लेकिन आईपीएल 2024 में डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपना नाम बनाया और अब उन्हें टीम इंडिया में भी बहुत जल्द मौका मिल सकता है। क्योंकि, आईपीएल 2024 में अपनी गेंदबाजी से उन्होंने अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों को परेशान किया और विकेट निकाला।

जिसके चलते अगले साल खेले जाने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में मयंक यादव को मौका मिल सकता है। मयंक यादव (Mayank Yadav) साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से अपना डेब्यू भी कर सकते हैं।

शशांक और वरुण को भी मिल सकता है मौका

बता दें कि, साउथ अफ्रीका के साथ साल 2025 में नवंबर-दिसंबर में इंडिया 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल सकती है। जिसमें युवा खिलाड़ी शशांक सिंह को मौका मिल सकता है। क्योंकि, आईपीएल 2024 में शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए कई शानदार पारियां खेली थी। जिसके चलते उन्हें मौका दिया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

जबकि इसके अलावा स्पिनर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को भी इस सीरीज में मौका दिया जा सकता है। जिनका पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन रहा है। हालांकि, इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज को लेकर अभी कोई उपडेट सामने नहीं आया है।

अफ्रीका के खिलाफ संभावित ODI सीरीज के लिए Team India का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शशांक सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।

Also Read: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान! भारत को मिले नए कप्तान और उपकप्तान