Virat Kohli: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को देखना किसे पसंद नहीं है। केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैंस है। खास तौर पर लड़कियां कोहली के खेल के साथ ही उनके लुक्स की भी दिवानी हैं। जब भी विराट क्रीज पर मौजूद रन बनाते हैं तो उसकी खुशी केवल भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में मनाई जाती है।
चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली फॉर्म में वापसी करते नजर आए। पाक के सामने कोहली ने शतकीय पारी खेली जब कोहली ने शकत जड़ा तो उसकी खुश केवल भारतीय फैंस में ही देखने को नहीं मिली बल्कि पाकिस्तान खेमे में भी कुछ ऐसे फैंस मौजूद थे जो कोहली के शतक का जश्न मना रहे थे। इसी प्रकार पाक की एक फैन है जिन्होंने कोहली से अपने प्यार का खुलासा किया।
Virat Kohli पर फिदा हैं पाक की ये फैन
चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारत और पाक का मुकाबला काफी रोमांचक था। उस मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने उस मैच में शतकीय पारी खेली। कोहली के उस शतक को देख फैंस काफी खुश थे क्योंकि कोहली ने काफी समय बाद फॉर्म में वापसी की थी।
बता दें स्टेडियम में विराट की एक फैन मौजूद थी जिन्होंने कोहली के उस शतक को जश्न मनाया। उन्होंने बताया भी कि कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। कोहली की इस फैन का नाम फरयाल वकार है। फरयाल पाक में पैदा हुई थी लेकिन वह साउदी अरब में रहती हैं।
किया अपने प्यार का इजहार
बता दें फरयाल वकार ने बताया कि वह क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन है। वह बचपन से ही क्रिकेट देखती है। उन्होंने हमेशा से ही पाकिस्तान टीम को सपोर्ट किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पाक के शाहीद अफरीदी काफी पसंद हैं। उनके अलावा उन्हें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान भी काफी पंसद करती हैं।
लेकिन उसके आगे उन्होंने की कोहली उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं। वह सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज हैं। फरयाल ने कोहली को सुपरस्टार खिलाड़ी बताया। उसके बाद फरयाल ने कहा कि वो विराट को बहुत चाहती हैं और उनसे शादी भी करना चाहती हैं।
दीपिका पादुकोण से हो रही तुलना
बता दें फरयाल की तुलना फैंस मशहूर अभिनेत्री दीपिका पदुकोण से की जा रही है। फरयाल ने बताया कि वह आरआईटी दुबई यूनिवर्सिटी में काम कर रही हैं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से टिक टॉक वीडियो बना रही हैं। जिसके बाद से उनकी वीडियो देखने वाले उनकी तुलना दीपिका पदुकोण से कर रहे हैं। साथ ही फरयाल खुद भी दीपिका की बहुत बड़ी फैन हैं।
यह भभी पढ़ें: अब यही था आखिरी विकल्प, जो है दुनिया है आखिरी देश वहां क्रिकेट खेलने चले गए पृथ्वी, हमेशा के लिए छोड़ा भारत