Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

दिल्ली कैपिटल्स ने खोज लिया धोकेबाज हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट, रातोंरात इस विदेशी खिलाड़ी को किया शामिल

Delhi Capitals
Delhi Capitals

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने स्क्वाड में कई खतरनाक खिलाड़ियों को स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने के कुछ दिन पहले इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने खुद को बाहर कर लिया था। इसके बाद इन्हें बीसीसीआई ने 2 सालों के लिए बैन कर दिया है और ये अब दो सालों तक आईपीएल में हिस्सा लेते हुए नहीं दिखाई देंगे।

इसके साथ ही अब खबर आई है कि, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की मैनेजमेंट के द्वारा हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। रिप्लेसमेंट के रूप में आने वाला यह खिलाड़ी पहले भी कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रह चुका है।

Delhi Capitals ने किया ब्रुक के रिप्लेसमेंट का ऐलान

Delhi Capitals found a replacement for rookie Harry Brook, included this foreign player overnight
Delhi Capitals found a replacement for rookie Harry Brook, included this foreign player overnight

IPL 2025 से इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने अपने नाम को वापिस कर लिया है और इसी वजह से अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की मैनेजमेंट के द्वारा इनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंका के बेहतरीन खिलाड़ी दसुन शनाका को दिल्ली कैपिटल्स ने रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है। ये दूसरी बार आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके पहले इन्होंने गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल 2023 में हिस्सा लिया था। हालांकि उस दौरान ये अपनी छाप छोड़ने में असफल साबित हुए थे।

दुबई कैपिटल्स की टीम का थे हिस्सा

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी ने ILT20 लीग की फ्रेंचाइजी दुबई कैपिटल्स को खरीद रखा है और साल 2025 के सीजन में दुबई कैपिटल्स की टीम ने खिताब को अपने नाम किया है। श्रीलंकाई ऑलराउंडर दसुन शनाका ILT20 लीग में दुबई कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे और इन्होंने इस सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। इन्होंने इस सत्र में खेलते हुए 202.46 की स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए हैं और कई मर्तबा इन्होंने अपनी टीम के लिए मैच फिनिश किया है।

बेहद ही शानदार है टी20 करियर

अगर बात करें श्रीलंका के बैटिंग ऑलराउंडर दसुन शनाका के टी20 करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले गए कुल 243 मैचों की 222 पारियों में 26.17 की औसत और 142.45 की स्ट्राइक रेट से 4449 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 3 शतकीय और 16 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 8.84 की इकॉनमी रेट से 91 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें – KKR के ये 2 खिलाड़ी IPL 2025 के बाद कर देंगे संन्यास का ऐलान, इस बार खेल रहे अपना अंतिम IPL

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!