Team India: इंडियन क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर हमेशा से आरोप लगते रहे हैं कि वह कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ियों के साथ फेवरेटीज्म करते हैं। यानी उस टीम के खिलाड़ियों को सबसे पहले मौका दिया जाता है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के बेसिस पर टीम में मौका दिया जाता है।
आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे ही क्रिकेटर के बारे में बताने जा
रहे हैं, जो काफी समय से केकेआर का हिस्सा है। लेकिन फिर भी 4 सालों से इंडियन टीम के लिए खेलते दिखाई नहीं दिया है।
इस खिलाड़ी को भाव नहीं दे रहे हैं गौतम गंभीर

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि 30 साल के बैटिंग ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) हैं। मालूम हो कि वेंकटेश अय्यर साल 2022 में आखिरी बार इंडियन टीम के लिए खेलते दिखाई दिए थे।
उसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं और अभी उनके वापसी की कोई भी चर्चा नहीं चल रही है। वह आईपीएल 2021 से ही लगातार केकेआर के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। मगर फिर भी गौतम गंभीर वेंकी को टीम इंडिया (Team India) में शामिल नहीं कर रहे हैं।
साल 2021 आईपीएल में किया था डेब्यू
वेंकटेश अय्यर ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2021 में कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से किया था। इस दौरान उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 370 रन बनाए थे। इस सीजन उन्होंने चार अर्धशतक जड़ा था। उसके बाद 22 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन 23 में और 24 में भी उन्होंने ठीक प्रदर्शन किया।
अब तक वह आईपीएल में 61 मैचों की 56 पारियों में 1468 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 29.95 की औसत और 137.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। आईपीएल में उनके नाम 104 के बेस्ट स्कोर के साथ 1 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं।
साल 2022 में मिला था इंडियन टीम में लास्ट मौका
वेंकटेश अय्यर साल 2022 में इंडियन टीम की ओर से श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर अंतिम बार खेलते दिखाई दिए थे। उन्होंने इंडियन टीम की ओर से 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। वेंकटेश ने भारत के लिए दो वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान दो वनडे मैचों में उन्होंने 24 रन और 9 टी20 मैचों में 133 रन बनाया था। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 22 और टी20 में नाबाद 35 रनों का रहा था।
कुछ ऐसा है वेंकटेश अय्यर का क्रिकेट करियर
वेंकटेश अय्यर ने अब तक कुल 28 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 46 पारियों में उन्होंने 1658 रन बनाए हैं। उन्होंने 38.55 की औसत और 68.82 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 174 के बेस्ट स्कोर के साथ उनके नाम 2 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 53 मैचों की 50 पारियों में 1568 रन बनाया है। इस दौरान उनका औसत 39.20 और स्ट्राइक रेट 101.09 का रहा है।
उन्होंने 198 के बेस्ट स्कोर के साथ चार शतक और पांच अर्थशतक जड़ें हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 134 मैचों की 119 पारियों में 3038 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 35 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 1 शतक और 17 अर्धशतक दर्ज है। टी20 क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 104 रनों का है। बताते चलें कि वेंकटेश अय्यर के नाम फर्स्ट क्लास में 17 विकेट, लिस्ट ए में 27 विकेट और टी20 में 49 विकेट भी दर्ज है।
यह भी पढ़ें: IPL की सबसे यूनिक है ये टीम, ना कोई जीतता ऑरेंज कैप और ना पर्पल कैप, बस ट्रॉफी हासिल करने पर रहती नज़र