IPL 2025: आईपीएल 2025 के आगाज को अब 24 घंटे का भी सयम शेष नहीं है। सभी टीमें लीग के आरंभ से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव कर चुकी हैं। टीम के कप्तान उपकप्तान सहित बाकि के खिलाड़ियों का भी चयन हो चुका है। लीग के अभियान की शुरुआत कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से होगी।
लेकिन इसी बीच एक खबर ने तूल पकड़ा है। जिसमें आईपीएल की एक प्लेइंग इलेवन सामने आ रही है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से कप्तानी की पदवी संभालते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।
IPL 2025 में धोनी होंगे कप्तान!
आईपीएल में अब ठीक से एक दिन का भी समय नहीं बचा है। टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले क्रिकेट के दिग्गज सभी टीमों के लिए अपनी-अपनी टीम का ऐलान कर रहे हैं। जिसमें टाइंस ऑफ इंडिया ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन का भी अपनी ऑल टाइम स्टार आईपीएल इलेवन का ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया है।
TOI PICKS ALL TIME STAR IPL XII:
Rohit, Gayle, Kohli, Raina, ABD, Dhoni (C), Pollard, Jadeja, Bhuvneshwar, Bumrah, Malinga, Chahal. pic.twitter.com/Rr1tUW0OH3
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) March 21, 2025
रोहित-कोहली को भी मौका
टाइंस ऑफ इंडिया का द्वारा चयनित आईपीएल की इस ऑल टाइम स्टार प्लेइंग इलेवन में मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और आरसीबी के विराट कोहली को भी जगह दी गई है। साथ ही इस प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। क्योंकि दोनों ही बल्लेबाज विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयाब होते हैं।
इसके अलावा टीम में सुरेश रैना एबी डी विलियर्स को भी मौका दिया गया है। वहीं इसमें गेंदबाजी की जिम्मेदारी लसिथ मलिंगा, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है।
TOI की ऑल टाइम स्टार IPL इलेवन
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, कैरोन पोलार्ड, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, युजवेंद्र चहल।
यह भी पढ़ें: इन 2 स्टार खिलाड़ियों के लिए लॉकडाउन साबित हुआ मनहूस, पूरे 5 साल भी नहीं टिकी शादी, रातोंरात हुआ तलाक