Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मिड सीजन Dhoni ने छोड़ा Team Hotel, फ्रेंचाइजी ऑनर को देखने को मिला ‘Captain Cool’ का रौद्र रूप

MS Dhoni

MS Dhoni: कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बहुत कम लोगो ने गुस्से में देखा होगा। वह अपने शांत स्वभाव के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। लेकिन मिड सीजन कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद धोनी गुस्से में आग बबुला दिखे। गुस्से में धोनी टीम होटल छोड़ने का फैसला ले लिया था। फ्रेंचाइजी ओनर ने भी धोनी का यह रौद्र रूप पहले कभी नहीं देखा होगा।

कैप्टन कूल को आया गुस्सा

MS Dhoni

इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के टीममेट रह चुके ड्वेन स्मिथ का एक इंटरव्यू बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने धोनी से संबंधित एक खुलासा किया है। स्मिथ ने 2 बार का किस्सा याद करते हुए बताया कि  उन्होंने 2 बार धोनी को अपना आपा खोते हुए देखा है। धोनी के गुस्से के आगे किसी का भी कोई जोर नहीं चलता है। वह एक बार बीच मैच में रविचंद्रन अश्विन पर गुस्सा हो गए थे।

दरअसल अश्विन ने एक बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया था उसके बाद उन्होंने अश्विन को वहां से हटाकर दूसरी फिल्ड पोजिशन पर लाग दिया था। स्मिथ ने बताया कि उन्होंने तब पहली बार धोनी को गुस्से मे देखा था।

मिड सीजन MS Dhoni ने छोड़ा Team Hotel

अश्विन वाली घटना के बाद स्मिथ ने एक और घटना का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि धोनी एक बार होटल स्टाफ पर भड़के थे। दरअसल हुआ ऐसा कि एक होटल स्टाफ ने अंदर आने से रोक दिया जो धोनी को डिलीवर होना था। इस घटना के बाद धोनी आगबबूला हो गए थे और तुरंत ही ये होटल छोड़कर दूसरे होटल शिफ्ट हो गए थे।

IPL 2025 अभी तक CSK का सफर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह सीजन निराशाजनक जा रहा है। 7 मैच में से चेन्नई ने केवल 2 मैच में ही जीत दर्ज की है। टीम ने सीजन का पहला मैच एमआई के खिलाफ जीता था उसके बाद 5 लगातार हार के बाद टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सफलता मिली। अब सीएसके का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को एमआई के खिलाफ खेलना है।

यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ के IPL में खेलने का सपना हुआ चकनाचूर! GT में फिलिप्स की जगह धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!