Posted inक्रिकेट न्यूज़

दिल्ली के खिलाफ धोनी ने खेल लिया अपना अंतिम मैच, अब खिलाड़ी नहीं बल्कि निभाएंगे ये ख़ास जिम्मेदारी

Dhoni

Dhoni : इस आईपीएल सीजन कई चीजों को लेकर खास हाइप बनी हुई है। उन्हें में से एक चीज है चेन्नई सुपर किंग के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबर। जब भी कुछ अलग सा होता है, तो इस बात की खबर चलने लगती है कि महेंद्र सिंह धोनी अब संन्यास लेने वाले हैं। ऐसा ही कुछ कल दिल्ली और चेन्नई के मैच के दौरान हुआ। इस दौरान पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता मैच देखने आए।

तब से यह खबर चलने लगी कि महेंद्र सिंह धोनी का आज आखिरी आईपीएल मैच है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आपको बताते हैं कि चेन्नई से संन्यास लेने के बाद धोनी इस फ्रेंचाइजी में कौन सी नई भूमिका में नजर आएंगे।

धोनी लेंगे संन्यास!

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में कई बातें अहम रही। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक नया हाइप क्रिएट कर रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के लिप्स से ये लग रहा है कि वह बोल रही है कि यह आखिरी मैच था। इस वीडियो के बाद से हर तरफ यह बात सामने आने लगी कि आखिर धोनी अब आईपीएल में चेन्नई के लिए क्या योगदान देंगे।

चेन्नई के बनेंगे मेंटोर

गौरतलब हो कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता काफी गहरा है। ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। साल 2008 से लेकर अब तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही रहे हैं और कई बार उन्होंने अपनी काबिलियत साबित भी की है। वहीं अगर आप धोनी बतौर खिलाड़ी इस टीम से अलविदा लेते हैं, तो वो जल्द ही इस टीम के मेंटोर के रूप में दिखाई देंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी से अच्छा मेंटोर शायद ही कोई मिल पाएगा। वो टीम को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और कई बार आईपीएल का मुकाबला जीत चुके हैं। हालांकि अभी इन सब बातों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें : मुंबईं इंडियंस का साथ छोड़ेंगे तिलक वर्मा, वायरल ट्वीट ने फैंस को किया हैरान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!