Posted inक्रिकेट न्यूज़

IPL में हुए फिक्सिंग पर धोनी का बयान आया सामने, बोले-ये मर्डर से भी बड़ा…

IPL

IPL:  आईपीएल 2025 (IPL 2025) के धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। आज लीग का 5वां मैच गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स  के बीच खेला जाना है। इसी बीच 5 बार चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन भी अपने अभियान आगाज जीत के साथ किया।

लेकिन एक समय ऐसा था जब टीम पर फिक्सिंग के लिए बैन लगाया गया था। जिसके कारण टीम 2 साल तक बैन थी। जिस पर तत्कालिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बयान सामने आया। धोनी ने कुछ ऐसा कहा जिसने सबको हैरत में डाल दिया था।

मैच फिक्सिंग को बताया मर्डर से भी बड़ा आरोप

MS Dhoni

आईपीएल (IPL) की सबसे सफल और सबसे लोकप्रिय टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर साल 2015 में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिसमें फ्रेंचाइजी से लेकर टीम के तत्कालिक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर टीम के कई खिलाड़ी पर भी इसका आरोप था। जिससे कप्तान धोनी काफी निराश थे।

सीएसके के इस बैन पर हॉटस्टार पर साल 2019 में एक सीरीज आई थी जिसके ट्रेलर  के दौरान महेंद्र सिंह धोनी फिक्सिंग पर बोलते नजर आए थे। धोनी ने उस समय कहा था कि, “मैं मर्डर को सबसे बड़ा क्राइम नहीं मानता हूं बल्कि मेरे लिए मैच फिक्सिंग सबसे क्राइम है। इसमें टीम इनवॉल्व नहीं थी। उन्होंने आगे बताया था कि इन सबमें उन पर भी आरोप लगे थे। वह सभी के लिए बहुत बुरा दौर था।”

CSK पर लगा था 2 साल का बैन

बता दें यह घटना साल 2013 की है जब चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। जिसके बाद टीम पर 2 साल 2016-17 का बैन लगया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला  सुनाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही  फ्रेंचाइजी पर 2 साल का बैन लगाया था। वहीं कोर्ट पैनल ने चेन्नई सुपर किंग्स के मल्यप्पन का नाम सट्टेबाजी में पाया जिस कारण उस पर आजीवन बैन लगा था।

क्या फिर से लगेगा चेन्नई पर बैन?

CSK

दरअसल  रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच खेला गया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल होने लगा। जिसके बाद से फ्रेंचाइजी के एक बार फिर से बैन होने को लेकर आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि जब CSK vs MI के बीच मैच खेला गया तो CSK के गेंदबाज खलील अहमद ने अपनी जेब से कुछ निकाला और गेंद के साथ कुछ करते नजर आए। इतने में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ वहां पहुंचे जिसके बाद खलील ने कप्तान कुछ पकड़ाया, जिसे उन्होंने अपनी जेब में रख लिया। अब इस घटना के बाद फैंस सीएसके पर बॉल टैम्परिंग का आरोप लगा रही है।

यह  भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, केएल के बाद ये स्टार प्लेयर चोटिल होकर SRH मुकाबले से बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!