IPL 2026: किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है कि जब वो अपनी टीम में एंट्री करें तो केवल पानी लाने ले जाने का काम न करें बल्कि प्लेइंग इलेवन में शामिल हो और अपने प्रदर्शन से टीम के जीत में अहम भूमिका निभाए।
लेकिन अक्सर हर खिलाड़ी को ऐसा सौभाग्य प्राप्त नहीं होता और अचानक आईपीएल 2026 के बीच एक खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। लगातार टीम में मौका न मिलने के बाद स्टार खिलाड़ी ने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है और अब चयनकर्ता बन सकता है।
इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

दरअसल, जिस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया है वो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 40 वर्षीय बैटिंग ऑल राउंडर रवि बोपारा (Ravi Bopara) हैं, जिन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 2007 से 2015 तक खेला। लेकिन उसके बाद से ही उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया। हालांकि इस बीच वह काउंटी में खेलते नजर आए। लेकिन अब उन्होंने काउंटी क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।
रवि बोपारा आईपीएल में पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रहे। उन्होंने 2009 और 2010 आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेला और इस दौरान क्रमशः 138 और 248 रन भी बनाएं। उन्होंने इस दौरान पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया।
इंग्लैंड का सिलेक्टर बनने की बना रहे हैं प्लानिंग
रवि बोपारा ने काउंटी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है और अपने 23 साल के करियर पर विराम लगा दिया है। आगामी टी20 ब्लास्ट में वो हमें खेलते नजर नहीं आएंगे। इस समय वह पीएसएल में हैं।
पाकिस्तान के इस टी20 लीग में वह कराची किंग्स के हेड कोच का पदभार संभालते नजर आ रहे हैं और अब वह कमेंट्री करते दिखाई देंगे। हालांकि इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वह इंग्लैंड के नए सिलेक्टर बनने पर भी विचार कर रहे हैं। तो देखना होगा कि वह सिलेक्टर बन सकेंगे या फिर नहीं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: PBKS vs GT मुकाबले के बाद अंक तालिका, पंजाब का खुला खाता, गुजरात टॉप 5 से बाहर
कुछ ऐसे हैं Ravi Bopara के ओवरऑल आंकड़े
40 साल के इस बैटिंग ऑलराउंडर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो इस दौरान इसने 171 मैचों की 163 पारियों में 3981 रन बनाए। रवि बोपारा ने 30.38 के औसत के साथ यह कारनामा किया। इस दौरान 143 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने 4 शतक और 17 अर्धशतक भी जड़े। टेस्ट में उन्होंने 575, वनडे में 2695 और टी20 में 711 रन बनाए।
लेकिन ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 12881 रन बनाने के साथ-साथ 257 विकेट चटकाए और लिस्ट ए में 325 मैचों में 9856 रन बनाने के साथ ही साथ 248 विकेट हासिल किया। टी20 क्रिकेट में भी वह पीछे नहीं रहे और उन्होंने 9948 रन बनाने के साथ ही साथ 292 विकेट चटकाए। ओवरऑल वो इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बैटिंग ऑलराउंडर में शुमार रहे।
FAQs
रवि बोपारा की उम्र क्या है?
रवि बोपारा ने टी20 क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: पंजाब के खिलाफ हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा