Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ एक वार्म अप मैच खेलते नजर आई थी। यह मैच काफी रोमांचक रहा और अंत में इंडिया ने जीत दर्ज की। इस दौरान भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को एक लड़की प्रपोज करते नजर आई, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
नवी मुंबई में खेला गया था मैच
भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म अप मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की।
इंडिया ने अफ्रीका को 30 रनों से हराकर अपनी बेहतरीन फॉर्म का नमूना पेश किया। इसी दौरान जब भारतीय स्टार अभिषेक शर्मा बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे तब एक लड़की उन्हें प्रपोज करते नजर आई, जिसकी वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।
पोस्टर के जरिए प्यार का इजहार करते दिखी लड़की

नवी मुंबई में हुए मैच के दौरान एक महिला फैन हाथ में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का पोस्टर लिए झूमते नजर आई। उसके पोस्टर पर लिखा था क्रश नहीं पूरे देश का प्यार हो तुम। लड़की अभिषेक को देखकर काफी खुश होते नजर आई और उन्हें एक फ्लाइंग किस भी देते दिखी। इसे देख लोग अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लेकिन इस खूबसूरत लड़की के अदाओं को देख अभिषेक भी मुस्कुराते नजर आए।
During the warm-up match against South Africa in Navi Mumbai, a girl fell in love with Abhishek Sharma 😍
She came with a poster, showed it to Abhishek Sharma, and blew him a 𝗳𝗹𝘆𝗶𝗻𝗴 𝗸𝗶𝘀𝘀… 🩷 pic.twitter.com/MK248ywjUs
— Jara (@JARA_Memer) February 5, 2026
लड़कियों के क्रश हैं अभिषेक शर्मा
बता दें कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और तब से वह लगातार चर्चाओं में हैं। वह इस समय इंडियन टी20 टीम के ही नहीं बल्कि वर्ल्ड के नंबर वन टी20 बल्लेबाज हैं। उनकी खतरनाक बल्लेबाजी से विरोधी टीम कांपती है और अपने इसी आक्रामक अंदाज व स्टाइलिश पर्सनालिटी की वजह से वह युवाओं के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। खासकर कई लड़कियों का उन पर क्रश है।
कुछ ऐसे हैं अभिषेक शर्मा के आंकड़े
25 साल के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में 22 रन बनाने के अलावा 2 विकेट चटकाए। वहीं अब तक खेले कुल 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की 37 पारियों में उनके बल्ले से 1297 रन आए हैं। उन्होंने 37.05 की औसत और 194.74 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 135 का है और उनके बल्ले से अब तक 2 शतक और 8 अर्धशतक आए हैं।
FAQs
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूरिस्ट ही बनकर रह जायेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले एक भी मौका