MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी हैं और सभी टीम इस टूर्नामेंट को लेकर अपनी रणनीति बना रही हैं। आईपीएल 2025 बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि सिर्फ एक खिलाड़ी के लिए बीसीसीआई के द्वारा इसके नियमों में बदलाव किया गया है। वह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल के सबसे सफलतम खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) है।

धोनी को मैदान में देखने के लिए दर्शकों का एक विशेष वर्ग आता है धोनी जब मैदान में उतरते हैं तो पूरे स्टेडियम में उन्हीं के नाम की गूंज होती है। लेकिन अब खबरें आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चुनाव के मैदान में उतरने वाले हैं और इसी वजह से क्रिकेट के मैदान के उनके प्रशंसक बेहद ही मायूस नजर आ रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

MS Dhoni को मिली चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

MS Dhoni

बात यह है कि, आगामी महीनों में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इन्हीं चुनाव में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड चुनाव का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है और ये आगामी समय में झारखंड के लोगों को मतदान करने की अपील करते हुए नजर आएंगे। जाहिर सी बात है कि, धोनी के चाहने वाले उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं और इसी वजह से इन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएल में जलवा दिखाएंगे MS Dhoni

एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के मैदान में एक बार फिर से नजर आने वाले हैं और इसी वजह से इनके सभी समर्थक बेहद ही खुश हो गए हैं। धोनी को आईपीएल में शामिल करने के लिए ही बीसीसीआई के द्वारा नये नियम बनाए गए हैं और इसी बात से धोनी के वर्चस्व का पता चलता है। एमएस धोनी IPL 2025 में चेन्नई को छठी मर्तबा चैंपियन बनाने की कोशिश करते हुए दिखाई देंगे।

Advertisment
Advertisment

बेहद ही शानदार रहा है MS Dhoni का करियर

अगर बात करें CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 264 मैचों की 229 पारियों में 39.1 की औसत और 137.5 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने आईपीएल में 24 मर्तबा अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

इसे भी पढ़ें – राहुल-जायसवाल करेंगे ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर गिल-कोहली-पंत, अंतिम टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई फिक्स

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...