England U19 vs India U19, MATCH PREVIEW: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का 6 फरवरी को फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और भारत की अंडर-19 टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। तो आइए जान लेते हैं कि यह मैच कौन जीत सकता है।
यानी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन कौन बन सकता है। इस आर्टिकल में हम इस मैच की प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम का हाल और हेड टू हेड डिटेल्स पर बात करेंगे।
England U19 vs India U19 MATCH PREVIEW

इंग्लैंड और इंडिया अंडर-19 दोनों ही टीमों ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के इस संस्करण में काफी कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जबकि इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर ट्रॉफी की ओर एक कदम और बढ़ाया।
अब तक भारतीय क्रिकेट टीम कुल 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है, जो कि एक रिकॉर्ड है। वहीं इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में इंग्लैंड पर मानसिक दबाव होने वाला है और उम्मीद है कि एक कांटे की टक्कर हमें देखने को मिलेगी।
England U19 vs India U19 मैच डिटेल्स
- मैच: इंग्लैंड U19 बनाम भारत U19
- मैच नंबर: 15
- स्टेडियम: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
- तारीख: 6 फरवरी
- समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
England U19 vs India U19 हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 54
- इंडिया U19: 40 (जीत का प्रतिशत: 74.07)
- इंग्लैंड U19: 13 (जीत का प्रतिशत: 24.07)
- टाई: 1
- बेनतीजा: 0
England U19 vs India U19 FINAL मैच पिच रिपोर्ट
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा और हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच काफी बैलेंस है। यहां पर इस समय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिल रही है। हालांकि बल्लेबाजों का थोड़ा सा बोलबाला ज्यादा देखने को मिल रहा है, खासकर बीच के ओवर में।
शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को मदद मिलते नजर आ रही है। लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है बल्लेबाज अपना दबदबा दिखा रहे हैं। इस मैदान का एवरेज फर्स्ट इनिंग स्कोर करीब 230-40 है और जो टीम 260-70 रन बना लेगी वह सामने वाली टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का निर्णय कर सकती है और बाद में चेस करते हुए मैच जीतने की कोशिश करते दिख सकती है।
England U19 vs India U19 मैच वेदर रिपोर्ट
शुक्रवार को होने वाले इस मैच में खिलाड़ियों के बीच काफी गर्मा-गर्मी देखने को मिलेगी। लेकिन मैदान से बाहर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को हरारे का मैक्सिमम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। बारिश की संभावनाएं काफी अधिक हैं।
इस दौरान उमस भी काफी रहेगी और इन सब से मैच पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि तमाम खिलाड़ी और फैंस यही दुआ करेंगे कि ऐसा कुछ न हो और एक बेहतरीन मैच देखने को मिले।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर को एक लड़के ने रोज-रिंग देकर किया प्रपोज, सचिन की लाडली का रिएक्शन हुआ वायरल
England U19 vs India U19 मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
इंग्लैंड U19 टीम: थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक।
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन और किशन कुमार सिंह।
England U19 vs India U19 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड U19 टीम की संभावित प्लेइंग 11: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान) (विकेटकीपर), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।
भारत U19 टीम की संभावित प्लेइंग 11: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
England U19 vs India U19 FINAL Winner
इंडिया और इंग्लैंड दोनों की अंडर-19 टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक कमाल का प्रदर्शन करते चली आई हैं और उम्मीद है कि दोनों के बीच फाइनल मैच में भी काफी टफ कंपटीशन देखने को मिलेगा। हालांकि इस मैच की चैंपियन टीम इंडिया बन सकती है, क्योंकि टीम इंडिया लगातार अच्छा करते चली आ रही है और इंडियन टीम में एक परफेक्ट बैलेंस दिखाई दे रहा है।
इतना ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का अंडर-19 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है। इसके अलावा हेड टू हेड आंकड़ों में भी भारत इंग्लैंड से आगे चल रही है, जिससे उसके जीतने के आसार और मजबूत लग रहे हैं।
FAQs
England U19 बनाम India U19 फाइनल मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: अमेरिकी पेसर सौरभ नेत्रावलकर ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट इलेवन, टीम इंडिया के इन 2 स्टार खिलाड़ियों को दी जगह